🔴 LATEST NEWS
दरभंगा में 513 लीटर विदेशी शराब बरामद, कीमत छह लाख से अधिकदरभंगा में एसएसपी की अपराध गोष्ठी: लंबित कांडों और नशे के कारोबार पर सख्तीदरभंगा छठ पूजा 2026: खतरनाक घाटों पर गोताखोर और आपदा मित्र तैनातदरभंगा छठ पूजा 2026: घाटों पर सुरक्षा, बैरिकेडिंग और पुलिस तैनातीदरभंगा लूटकांड का खुलासा: 62 किलो चांदी बरामद, पांच गिरफ्तारदरभंगा हत्याकांड: आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल और 40 जिंदा कारतूस बरामददरभंगा में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर जलाई गई जागरूकता की लौ, निकाली गई रैलीदरभंगा में छठ घाटों की सुरक्षा पर डीडीसी सख्त, लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश

दरभंगा नगर निगम पर सवाल: वृद्धा आश्रम टेंडर से पहले खरीदारी के आरोप

20260115_070336

  वृद्धा आश्रम टेंडर से पहले खरीदारी पर सवाल  

  दरभंगा नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर आरोप 

 मुख्यमंत्री के संभावित दौरे से जोड़कर देखी जा रही जल्दबाज़ी 

RxTv भारत, बिहार ब्यूरो — जो एक बार हो वह गलती और जो बार-बार हो वह आदत कही जाती है। दरभंगा नगर निगम को लेकर उठ रहे सवाल अब इसी कहावत की ओर इशारा कर रहे हैं। नगर निगम पर वृद्धा आश्रम से जुड़े कार्यों में गंभीर अनियमितता के आरोप सामने आए हैं, जिन पर अब चर्चा तेज है।

जानकारी के अनुसार, दरभंगा नगर निगम द्वारा वृद्धा आश्रम के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई है। उपलब्ध टेंडर कॉपी के मुताबिक, यह टेंडर 15 जनवरी को खुलना है। टेंडर में पलंग, कुर्सी, टेबल सहित कुल 110 प्रकार की सामग्रियों की खरीद का उल्लेख है, जिसे चयनित संवेदक द्वारा उपलब्ध कराया जाना है।
हालांकि, आरोप यह लगाए जा रहे हैं कि इनमें से कई सामग्रियों जैसे – बेड, मच्छरदानी, गद्दा, बर्तन और अन्य आवश्यक सामान की खरीद पहले ही नगर निगम प्रशासन द्वारा कर ली गई है।

ऐसे में यह सवाल खड़ा हो रहा है कि जब सामग्री पहले से खरीदी जा चुकी है, तो फिर टेंडर किस उद्देश्य से कराया जा रहा है।
इतना ही नहीं, यह भी कहा जा रहा है कि टेंडर खुलने के दिन या उससे पहले ही वृद्धा आश्रम का शुभारंभ किए जाने की तैयारी है। जानकारी के अनुसार, इसके लिए भोजन-भात की भी व्यवस्था की जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि यह पूरी जल्दबाज़ी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित दरभंगा दौरे से जुड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि उसी दौरे को ध्यान में रखते हुए वृद्धा आश्रम की शुरुआत की जा रही है, ताकि मुख्यमंत्री को वहां लाया जा सके।

मामला यहीं समाप्त नहीं होता। आरोप यह भी हैं कि वृद्धा आश्रम के लिए केयरटेकर का चयन बिना किसी तय मानक और प्रक्रिया के कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, उसी जीविका समूह को यह जिम्मेदारी दी गई है, जिसे पहले से ही दो रन बसेरों के संचालन की जिम्मेवारी मिली हुई है।

इन सभी बिंदुओं को लेकर नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना यह है कि इन आरोपों पर जिम्मेदार अधिकारी क्या स्पष्टीकरण देते हैं। यह पूरा मामला जनता के सामने है और अब नागरिक स्वयं इसका आकलन कर रहे हैं।

–

📢  ADVERTISEMENT BOX | विज्ञापन 
यह स्थान विज्ञापन के लिए सुरक्षित है
यहां विज्ञापन दें —

 संपर्क करें: RxTv भारत 

9472867520

 Local Business
🔹 Brand Promotion
🔹 Government / NGO Ads
आपका विज्ञापन — आपकी पहचान

दरभंगा नगर निगम , Darbhanga Nagar Nigam
Darbhanga News , वृद्धा आश्रम , Vridha Ashram Tender , नगर निगम विवाद , बिहार समाचार , Bihar Local News , Municipal Corporation , Tender News

शेयर करे...
Journalist Rohit, Founder and Editor of RxTv BHARAT
EDITORIAL LEADERSHIP

Journalist Rohit

Founder & Editor

RxTv BHARAT

Journalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.

EXPLORE OUR DIGITAL NEWS NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RxTv BHARAT | केवल सच की बात | Bihar News | Darbhanga News