दरभंगा में डीएम-एसएसपी का संयुक्त फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण

दरभंगा में डीएम-एसएसपी का संयुक्त फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण

RxTv BHARAT

केवल सच की बात

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK

📅 24 जुलाई 2026 | 🏷️ दरभंगा | 🚨 प्रशासन

RxTv BHARAT

डीएम एवं एसएसपी ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में किया संयुक्त फ्लैग मार्च, विधि-व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश

दरभंगा, 24 जुलाई 2026। जिला पदाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न संवेदनशील स्थलों, प्रमुख चौक-चौराहों एवं महत्वपूर्ण क्षेत्रों का भ्रमण कर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा पुलिस बल की तैनाती का जायजा लिया गया।

दरभंगा में डीएम-एसएसपी का संयुक्त फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण

फ्लैग मार्च के दौरान दोनों अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या अफवाह की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसके बाद जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली थाना एवं बेंता थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को विधि-व्यवस्था संधारित रखने तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति से प्रभावी एवं त्वरित ढंग से निपटने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

दरभंगा में डीएम-एसएसपी का संयुक्त फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण

संयुक्त फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन एवं पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, संबंधित थाना प्रभारी, पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

📌 मुख्य बातें

  • डीएम और एसएसपी ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में संयुक्त फ्लैग मार्च किया।
  • प्रमुख चौक-चौराहों एवं महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
  • कोतवाली एवं बेंता थाना का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
  • अफवाह फैलाने वालों और असामाजिक गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश।
  • प्रशासन ने जिले में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

📰 सम्बन्धित खबर

  • दरभंगा पुलिस ने 28 और संदिग्ध उपद्रवियों की फोटो जारी, अब तक 86 तस्वीरें सार्वजनिक।
  • लोहिया चौक उपद्रव मामले में संदिग्धों की पहचान के लिए पुलिस ने आम लोगों से मांगा सहयोग।
  • जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन लगातार कर रहा निगरानी एवं कार्रवाई।

📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group से जुड़ें

दरभंगा, बिहार और देश की ताज़ा एवं विश्वसनीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे आधिकारिक WhatsApp Group से जुड़ें।


👉 WhatsApp Group Join करें

RxTv BHARAT

केवल सच की बात

© 2026 RxTv BHARAT | All Rights Reserved

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!