RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK
दरभंगा पुलिस का 24 घंटे का एक्शन: 40 गिरफ्तार, 58.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, ₹5.53 लाख जुर्माना
दरभंगा। दरभंगा पुलिस ने बीते 24 घंटे के दौरान जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर अपराधियों, वारंटियों, शराब कारोबारियों और नशेड़ियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की। पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कुल 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 37 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। साथ ही 43 ग्राम गांजा बरामद किया गया। वाहन जांच अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए ₹5,53,000 का जुर्माना भी वसूला गया।
भालपट्टी थाना कांड संख्या 64/26 के प्राथमिकी अभियुक्त राहुल पासवान को विशनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डीलाही से गिरफ्तार किया गया। वहीं नदी थाना कांड संख्या 02/26 के अभियुक्त मनखुश कुमार को भी गिरफ्तार किया गया।

शराबबंदी कानून के प्रभावी पालन को लेकर जमालपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम तरवाड़ा में छापेमारी कर 58.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की तथा मोहम्मद हसन को गिरफ्तार किया। इसके अलावा केवटी थाना क्षेत्र में चक्का लहवार-धोबीगामा सड़क के पास एक मोटरसाइकिल की डिक्की से 5 लीटर देशी चुलाई महुआ शराब बरामद कर बिनोद सहनी को गिरफ्तार किया गया।
नशे के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत लहेरियासराय और सिमरी थाना पुलिस ने कुल 16 नशेड़ियों को गिरफ्तार किया। वहीं विश्वविद्यालय, बहादुरपुर, सोनकी, बहेड़ा, केवटी, सिंहवाड़ा, बिशनपुर, मब्बी, फेकला और बेंता थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान में 20 अन्य नशेड़ियों को गिरफ्तार किया गया।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बीते 24 घंटे में पुलिस ने 38 जमानतीय वारंट, 28 अजमानतीय वारंट तथा एक कुर्की वारंट का निष्पादन किया। इसके साथ ही 51 चरित्र सत्यापन एवं 45 पासपोर्ट सत्यापन भी पूरे किए गए।
मुख्य बातें
- 24 घंटे में 40 लोगों की गिरफ्तारी, 37 अभियुक्त जेल भेजे गए।
- 58.5 लीटर अंग्रेजी शराब, 5 लीटर महुआ शराब और 43 ग्राम गांजा बरामद।
- एक मोटरसाइकिल जब्त की गई।
- वाहन जांच अभियान में ₹5.53 लाख का जुर्माना वसूला गया।
- जिलेभर में वारंटी, शराब कारोबारियों और नशेड़ियों के खिलाफ विशेष अभियान जारी।
📰 संबंधित खबरें
📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group से जुड़ें
दरभंगा, बिहार और देश की ताज़ा एवं विश्वसनीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे आधिकारिक WhatsApp Group से जुड़ें।
RxTv BHARAT
केवल सच की बात
© 2026 RxTv BHARAT | All Rights Reserved
(RxtvNews / RxTv Bharat | Reg. No. BR100048098)
के Owner द्वारा अधिकृत है। संपादक, ब्यूरो चीफ, स्ट्रिंगर, रिपोर्टर 📞 Mobile: 9472867520 | 🌐 Website: www.rxtvbharat.com दुरुपयोग की स्थिति में व्यक्तिगत उत्तरदायित्व होगा।

Journalist Rohit
Founder & Editor
RxTv BHARATJournalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.





