विशेष किशोर पुलिस इकाई प्रशिक्षण प्रधान न्यायाधीश ने किया शुभारंभ

विशेष किशोर पुलिस इकाई प्रशिक्षण प्रधान न्यायाधीश ने किया शुभारंभ
  • किशोर न्याय प्रणाली को मजबूत करने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण
  • जिला स्तर के प्रमुख अधिकारियों ने किया संयुक्त शुभारंभ
  • UNICEF मास्टर ट्रेनरों ने विस्तृत मार्गदर्शन दिया

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा – दरभंगा समाहरणालय परिसर स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में विशेष किशोर पुलिस इकाई एवं बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारियों (CWPOs) के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य किशोर न्याय प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना और बाल संरक्षण तंत्र को मजबूत करना रहा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विशेष किशोर पुलिस इकाई प्रशिक्षण प्रधान न्यायाधीश ने किया शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री शिव गोपाल मिश्रा, जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जग्गनाथ रेड्डी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री जुनैद आलम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव श्रीमती आरती कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। संचालन प्रधान दंडाधिकारी किशोर न्याय परिषद, मोहिनी कुमारी ने किया।

विशेष किशोर पुलिस इकाई प्रशिक्षण प्रधान न्यायाधीश ने किया शुभारंभ

UNICEF के मास्टर ट्रेनर अजय कुमार झा एवं राकेश कुमार ने JJ Act 2015, बिहार किशोर न्याय नियमावली 2017, POCSO Act 2012, बाल संरक्षण समितियों की भूमिका एवं परवरिश योजना पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि विधि-विरुद्ध गतिविधियों में शामिल बच्चों के प्रति संवेदनशील और सुधारात्मक दृष्टिकोण अनिवार्य है।

विशेष किशोर पुलिस इकाई प्रशिक्षण प्रधान न्यायाधीश ने किया शुभारंभ

माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अपने संबोधन में कहा कि यह प्रशिक्षण पुलिस पदाधिकारियों को बाल सुरक्षा और संरक्षण की संवेदनशीलताओं से अवगत कराने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। बच्चों को सुरक्षित वातावरण एवं संरक्षण देना समाज के सशक्त भविष्य की नींव है।

विशेष किशोर पुलिस इकाई प्रशिक्षण प्रधान न्यायाधीश ने किया शुभारंभ

कार्यक्रम में हितधारकों के बीच समन्वय, संवेदनशीलता और विधिक समझ बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम में सहायक निदेशक अनिमेष कुमार, जिला बाल संरक्षण इकाई के श्री धनंजय कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), गुंजन कुमारी, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, अजीत कुमार मिश्रा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें – 9472867520

दरभंगा प्रशिक्षण, किशोर न्याय, बाल संरक्षण कार्यक्रम, न्यायपालिका दरभंगा, पुलिस प्रशिक्षण, जिला अदालत अपडेट

#DarbhangaNews #KishorNyay #ChildProtection #JudiciaryUpdate #PoliceTraining #BreakingDarbhanga #LiveUpdates #Childcare

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!