दिशा बैठक में सांसद सख्त एयरपोर्ट-सड़क योजनाओं पर बड़ा एक्शन

दिशा बैठक में सांसद सख्त  एयरपोर्ट-सड़क योजनाओं पर बड़ा एक्शन
RxTv Bharat Logo
BIG BREAKING

🚨 दिशा बैठक में सांसद गोपाल जी ठाकुर का बड़ा एक्शन

⚡ एयरपोर्ट, सड़क और विकास योजनाओं पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

दिशा बैठक में सांसद सख्त एयरपोर्ट-सड़क योजनाओं पर बड़ा एक्शन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

📌 मुख्य बातें :

  • दिशा समिति की मैराथन बैठक में कई योजनाओं की समीक्षा
  • दरभंगा एयरपोर्ट पर मेडिकल सुविधा और नाइट फ्लाइट को लेकर निर्देश
  • निर्माणाधीन सड़क और पुल योजनाओं की जांच कराने का आदेश
  • 1600 एकड़ में ग्रीन फील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की योजना
  • शिक्षा, स्वास्थ्य और जलजमाव समस्या पर भी हुई विस्तृत चर्चा

दिशा बैठक में सांसद सख्त एयरपोर्ट-सड़क योजनाओं पर बड़ा एक्शन

RxTv BHARAT | दरभंगा | 13 मई 2026

समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की मैराथन बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दरभंगा के सांसद सह दिशा समिति के अध्यक्ष डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने की।

दिशा बैठक में सांसद सख्त एयरपोर्ट-सड़क योजनाओं पर बड़ा एक्शन

बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि विकास योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी योजनाओं को गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारना जरूरी है।

बैठक में दरभंगा एयरपोर्ट की सुविधाओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। एयरपोर्ट निदेशक ने मेडिकल सुविधा, एंबुलेंस, सीसीटीवी, प्रकाश व्यवस्था और गश्ती दल बढ़ाने की मांग रखी। इस पर सांसद ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

✈️ एयरपोर्ट और सड़क योजनाओं पर विशेष फोकस

सांसद ने दरभंगा से दिल्ली के लिए रात 10 बजे उड़ान सेवा शुरू कराने का निर्देश दिया। साथ ही एयरपोर्ट के लिए अलग एंबुलेंस उपलब्ध कराने और नाइट लैंडिंग का कार्य 15 दिनों में पूरा कराने को कहा गया।

दिशा बैठक में सांसद सख्त एयरपोर्ट-सड़क योजनाओं पर बड़ा एक्शन

बैठक में पुल निर्माण निगम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और एलिवेटेड रोड परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। सांसद ने निर्माणाधीन सड़क योजनाओं की जांच कराने का निर्देश देते हुए गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करने की बात कही।

विधायकों ने रेलवे हॉल्ट, आरओबी निर्माण, जलजमाव समस्या और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को लेकर भी कई सुझाव दिए, जिस पर अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

🏙️ 1600 एकड़ में बनेगी ग्रीन फील्ड टाउनशिप

नगर आयुक्त ने बैठक में जानकारी दी कि दरभंगा में लगभग 1600 एकड़ क्षेत्र में ग्रीन फील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित की जाएगी। यह परियोजना 102 राजस्व गांवों के आसपास विकसित करने की योजना है।

दिशा बैठक में सांसद सख्त एयरपोर्ट-सड़क योजनाओं पर बड़ा एक्शन

इसके अलावा शिक्षा विभाग, स्मार्ट क्लासरूम, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, मॉडल स्कूल, तालाब सौंदर्यीकरण और आयुष अस्पताल निर्माण जैसे विषयों पर भी समीक्षा की गई। सांसद ने अधिकारियों को सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया।

📌 बैठक में कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में जाले विधायक जीवेश कुमार, केवटी विधायक मुरारी मोहन झा, दरभंगा ग्रामीण विधायक राजेश कुमार मंडल सहित कई जनप्रतिनिधि, अभियंता और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

✍️ जॉर्नलिस्ट रोहित | बिहार ब्यूरो | RxTv BHARAT

📲 Whatsapp न्यूज़ ग्रुप जॉइन करे

👉 Join WhatsApp Group

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!