दरभंगा से बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान शुरू

दरभंगा से बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान शुरू

मिथिला को मिली सपनों की उड़ान, दरभंगा से बेंगलुरु के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा—मिथिलांचल के विकास और रोजगार के लिए बड़ी सौगात

RxTv BHARAT | पटना | 5 अप्रैल 2026

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और दरभंगा विधायक संजय सरावगी ने दरभंगा से बेंगलुरु के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होने का स्वागत किया है। उन्होंने इसे मिथिलांचल के विकास, व्यापार और शिक्षा के लिए बड़ी सौगात बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

दरभंगा से बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान शुरू

संजय सरावगी ने कहा कि इस नई सेवा से अब लोगों के लिए बेंगलुरु की यात्रा आसान हो गई है। उन्होंने इसे पूरे मिथिलांचल और बिहार के लिए हर्ष और गर्व का विषय बताया। उनके अनुसार, इससे आवागमन में सुविधा के साथ-साथ व्यापार, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

➤ दरभंगा से बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू
➤ आकासा एयरलाइंस ने सेवा की शुरुआत की
➤ छह महीने से बंद थी स्पाइस जेट की सेवा
➤ व्यापार, शिक्षा और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
➤ मिथिलांचल के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत

उन्होंने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों का परिणाम है। दरभंगा जैसे महत्वपूर्ण शहर को देश के प्रमुख आईटी हब बेंगलुरु से जोड़ना बिहार की प्रगति की दिशा में बड़ा कदम है।

दरभंगा से बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान शुरूसंजय सरावगी ने बताया कि पहले भी यह सेवा उपलब्ध थी, लेकिन पिछले छह महीनों से स्पाइस जेट ने इसे बंद कर दिया था, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस सेवा की मांग की जा रही थी।

अब आकासा एयरलाइंस द्वारा इस सेवा की शुरुआत से मिथिला क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने आकासा एयरलाइंस के अधिकारियों और कर्मचारियों को इस पहल के लिए धन्यवाद भी दिया।

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!