घनश्यामपुर में भूदान जमीन की नापी नहीं, किसान परेशान
वैद्यनाथ सहनी ने आयुक्त दरभंगा से लगाई गुहार
RxTv BHARAT | दरभंगा 06 अप्रैल 2026 – घनश्यामपुर प्रखंड के कोर्थु गांव के निवासी वैद्यनाथ सहनी ने भूदान में मिली जमीन की नापी और दखल कब्जा नहीं मिलने पर प्रमंडलीय आयुक्त दरभंगा से गुहार लगाई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पीड़ित के अनुसार, भूदान यज्ञ समिति दरभंगा द्वारा मौजा कोर्थु में खेसरा संख्या 7942 (पुराना 12177) के तहत लगभग 15 डिसमिल जमीन आवंटित की गई थी। उनके पास प्रमाण-पत्र और राजस्व लगान रसीद मौजूद है।
वैद्यनाथ सहनी ने बताया कि अंचल कार्यालय घनश्यामपुर में कई बार आवेदन देने और बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद अब तक जमीन की सही तरीके से नापी और कब्जा नहीं दिलाया गया। इस प्रक्रिया में लगभग 50 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं, फिर भी समाधान नहीं हुआ।

पीड़ित ने अंचल अधिकारी पर टालमटोल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है, जिससे वे आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने प्रमंडलीय आयुक्त से मांग की कि मामले की जांच कर भूदान जमीन की नापी कराकर दखल कब्जा दिलाया जाए।
• अंचल कार्यालय के बार-बार चक्कर, 50 हजार रुपये खर्च
• अंचल अधिकारी पर टालमटोल का आरोप
• प्रमंडलीय आयुक्त से न्याय की मांग
• आर्थिक और मानसिक परेशानियों का हवाला
WhatsApp पर RxTv BHARAT से जुड़ें





