👉 दरभंगा दहेज हत्या मामला: महीनों बाद भी नहीं मिली इंसाफ, माँ ने DM से लगाई गुहार
👉 6 आरोपियों में सिर्फ 1 गिरफ्तार, जांच में लापरवाही का आरोप
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!RxTv BHARAT | दरभंगा, 10 अप्रैल 2026
दरभंगा के जनता दरबार में एक दहेज हत्या का गंभीर मामला गूंजा, जहां एक पीड़ित माँ ने अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाई। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के मेकना गांव निवासी सुमंती देवी ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

🔸 7 अक्टूबर 2025 की घटना, 6 लोग नामजद आरोपी
🔸 अब तक सिर्फ 1 आरोपी की गिरफ्तारी
🔸 जांच में लापरवाही का आरोप, DM से न्याय की मांग
फरियादी के अनुसार, उनकी पुत्री खुशबु देवी की शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में रुपये और मोटरसाइकिल की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि 7 अक्टूबर 2025 की रात ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी हत्या कर दी।

इस मामले में अलीनगर थाना कांड संख्या 219/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया। हालांकि, घटना के कई महीने बीत जाने के बावजूद अब तक केवल एक ही आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी है, जिससे पीड़ित परिवार में नाराजगी है।
सुमंती देवी ने आरोप लगाया कि मामले के अनुसंधान में लापरवाही बरती जा रही है और अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच, सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।





