दरभंगा पुलिस एसोसिएशन चुनाव में धांधली का आरोप, पुनः मतदान की मांग तेज

दरभंगा पुलिस एसोसिएशन चुनाव में धांधली का आरोप, पुनः मतदान की मांग तेज

दरभंगा पुलिस एसोसिएशन चुनाव पर उठे सवाल

धांधली के आरोप के बीच पुनः मतदान की मांग तेज

दरभंगा पुलिस एसोसिएशन चुनाव में धांधली का आरोप, पुनः मतदान की मांग तेज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

RxTv BHARAT | दरभंगा | 12 अप्रैल 2026

👉 करीब 250 पुलिसकर्मी मतदान से वंचित रहने का दावा
👉 80% वोटिंग के दावे पर उठे सवाल
👉 प्रत्याशी ने चुनाव रद्द कर पुनः मतदान की मांग की
👉 पोलिंग एजेंट नहीं रखने देने का आरोप

दरभंगा: बिहार पुलिस एसोसिएशन शाखा, दरभंगा के हालिया चुनाव को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बालकांत कुमार ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए चुनाव रद्द करने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री को लिखित आवेदन भी सौंपा है।

दरभंगा पुलिस एसोसिएशन चुनाव में धांधली का आरोप, पुनः मतदान की मांग तेज

प्रत्याशी का आरोप है कि मुख्य चुनाव पदाधिकारी की अनुपस्थिति में सहायक चुनाव पदाधिकारी द्वारा चुनाव कराया गया, जो नियमों के खिलाफ है। इसके साथ ही उनके पक्ष से पोलिंग एजेंट रखने की अनुमति नहीं दी गई, जिससे चुनाव की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जिले के करीब 112 पुलिस पदाधिकारी प्रशिक्षण में थे, जबकि लगभग 20 प्रतिशत कर्मी अवकाश पर थे। इसके अलावा डायल-112 में तैनात पुलिसकर्मी भी मतदान प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके। ऐसे में करीब 250 पुलिसकर्मियों के मतदान से वंचित रहने के बावजूद 80 प्रतिशत मतदान का दावा संदेह के घेरे में आ गया है।

दरभंगा पुलिस एसोसिएशन चुनाव में धांधली का आरोप, पुनः मतदान की मांग तेज

आरोप यह भी लगाया गया है कि कुछ अंचल पुलिस निरीक्षकों द्वारा अधीनस्थ कर्मियों पर दबाव बनाकर एक पक्ष विशेष के पक्ष में मतदान कराया गया, जिससे निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हुई।

इन सभी बिंदुओं को गंभीर बताते हुए बालकांत कुमार ने मांग की है कि पूरे चुनाव की निष्पक्ष जांच कराई जाए और वर्तमान चुनाव को रद्द कर पारदर्शी माहौल में पुनः मतदान कराया जाए।

फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस महकमे में चर्चाएं तेज हो गई हैं और सभी की नजर अब उच्च अधिकारियों के निर्णय पर टिकी हुई है।

#DarbhangaNews #PoliceElection #BiharPolice #ElectionControversy #RxTvBHARAT

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!