दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 गिरफ्तार; गांजा-शराब बरामद

दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 गिरफ्तार; गांजा-शराब बरामद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

RxTv BHARAT
केवल सच की बात | BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK

📅 26 अगस्त 2026   |   🏷️ दरभंगा   |   🚔 प्रशासन

Rxtv brand logo

दरभंगा पुलिस की 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई, 19 गिरफ्तार; गांजा-शराब बरामद, ₹6.25 लाख का फाइन

37 जमानतीय और 38 अजमानतीय वारंट का निष्पादन, मनीगाछी में 386.400 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद

दरभंगा। दरभंगा पुलिस ने 26 अगस्त 2026 के पिछले 24 घंटे में कार्रवाई करते हुए 19 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस की जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस दौरान 302 ग्राम गांजा और 5 लीटर देशी शराब बरामद की गई।

पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक इस अवधि में 37 जमानतीय और 38 अजमानतीय वारंट का निष्पादन किया गया। वहीं 9 कुर्की, 45 चरित्र सत्यापन और 30 पासपोर्ट सत्यापन की कार्रवाई की गई।

दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 गिरफ्तार; गांजा-शराब बरामद

वाहन जांच एवं समन की कार्रवाई में पुलिस ने 6,25,500 रुपये का फाइन किया। जारी आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में देशी आग्नेयास्त्र और कारतूस की बरामदगी दर्ज नहीं की गई।

मनीगाछी में 386.400 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद

मनीगाछी थाना क्षेत्र के विशौल गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने
386.400 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई।

मनीगाछी थाना कांड संख्या 171/26, धारा 109(1) BNS के प्राथमिकी अभियुक्त एक महिला को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा न्यायालय द्वारा निर्गत NBW के आधार पर विमल यादव, पिता स्वर्गीय ठकाई यादव, ग्राम भटपुरा, थाना मनीगाछी को भी गिरफ्तार किया गया।

केवटी में चार NBW वारंटी गिरफ्तार

दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 गिरफ्तार; गांजा-शराब बरामद

केवटी थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW के आधार पर रामदयाल यादव, चंदेश्वर यादव, रामभरोच यादव और मोहम्मद नसीम को विधिवत गिरफ्तार किया।

मोरो थाना क्षेत्र में इश्तिहार तामिला

मोरो थाना कांड संख्या 118/25 में न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार वारंटी नीरज सहनी के घर पुलिस ने विधिवत इश्तिहार तामिला किया।

दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 गिरफ्तार; गांजा-शराब बरामद

वहीं, मोरो थाना कांड संख्या 91/25 के प्राथमिकी अभियुक्त अभिषेक कुमार, आशिक कुमार और श्याम ठाकुर के घर भी विधिवत इश्तिहार तामिला किया गया।

🔴 मुख्य बातें

  • 19 अभियुक्त गिरफ्तार और जेल भेजे गए
  • 302 ग्राम गांजा बरामद
  • 5 लीटर देशी शराब बरामद
  • मनीगाछी में 386.400 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद
  • 37 जमानतीय और 38 अजमानतीय वारंट निष्पादित
  • 9 कुर्की की कार्रवाई
  • 45 चरित्र और 30 पासपोर्ट सत्यापन
  • वाहन जांच एवं समन में ₹6,25,500 फाइन

📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group

WhatsApp Group से जुड़ें

RxTv BHARAT – केवल सच की बात
© 2026 RxTv BHARAT. All Rights Reserved.
शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!