PDS लाइसेंस चयन प्रक्रिया तेज
मेधा सूची पर दावा-आपत्ति निपटारे के लिए DM की बड़ी बैठक
📍 दरभंगा | 26 फरवरी 2026
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!● DM ने 1 सप्ताह में निष्पक्ष जांच कर निपटारा करने का निर्देश
● चयन प्रक्रिया पारदर्शी और नियमसम्मत रखने पर जोर
जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में जन वितरण प्रणाली (PDS) की नई अनुज्ञप्ति निर्गत करने हेतु प्रकाशित विज्ञापन के आलोक में तैयार औपबंधिक मेधा सूची पर प्राप्त दावा/आपत्ति आवेदनों के निष्पादन को लेकर चयन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी दावा एवं आपत्ति आवेदनों की गहन, निष्पक्ष और विधिसम्मत जांच एक सप्ताह के भीतर पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदन का समयसीमा के अंदर निपटारा कर चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जाए, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को ही अनुज्ञप्ति मिल सके।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जन वितरण प्रणाली की दुकानों के लाइसेंस वितरण की पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुरूप और पारदर्शी तरीके से संपन्न की जाएगी। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, तीनों अनुमंडलों के एसडीओ तथा चयन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।





