RTE 2009 के तहत निजी स्कूलों में नामांकन की तिथि बढ़ाई, अब 10 अप्रैल तक

RTE 2009 के तहत निजी स्कूलों में नामांकन की तिथि बढ़ाई, अब 10 अप्रैल तक

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

RTE 2009 के तहत निजी स्कूलों में नामांकन की तिथि बढ़ाई, अब 10 अप्रैल तक

25% कमजोर वर्ग और अलाभकारी समूह के बच्चों के प्रवेश के लिए नया समय सीमा जारी

RxTv BHARAT | बिहार | 26 मार्च 2026

बिहार शिक्षा विभाग ने RTE Act 2009 की धारा 12(1)(c) के तहत निजी स्कूलों में 25% कमजोर वर्ग और अलाभकारी समूह के बच्चों के ऑनलाईन नामांकन की तिथि बढ़ा दी है। अब चयनित छात्रों का नामांकन संबंधित विद्यालय में 10 अप्रैल 2026 तक किया जा सकता है।

RTE 2009 के तहत निजी स्कूलों में नामांकन की तिथि बढ़ाई, अब 10 अप्रैल तक

निदेशक (प्राथमिक शिक्षा) श्री विक्रम विरकर ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे व्यक्तिगत रूप से अनुश्रवण करें और चयनित छात्रों का नामांकन समय पर सुनिश्चित करें। जिन स्कूलों द्वारा नामांकन में शिथिलता बरती जाती है, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

● RTE 2009 की धारा 12(1)(c) के तहत नामांकन
● कमजोर वर्ग और अलाभकारी समूह के लिए 25% सीट आरक्षित
● चयनित छात्रों की संख्या: 70,155, जिनमें 53,479 का नामांकन पूरा
● नामांकन की नई अंतिम तिथि: 10 अप्रैल 2026

शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि सभी चयनित छात्रों का ऑनलाईन और स्कूल में नामांकन समय पर पूरा किया जाए ताकि बच्चों को उनके अधिकारानुसार शिक्षा प्राप्त हो सके।

📲 ताज़ा शिक्षा समाचार के लिए जुड़ें

👉 Join RxTv BHARAT

WhatsApp Channel

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!