सीएम साइंस कॉलेज में खेल प्रतियोगिताएं क्रिकेट-कबड्डी समेत कई खेलों का आयोजन

सीएम साइंस कॉलेज में खेल प्रतियोगिताएं क्रिकेट-कबड्डी समेत कई खेलों का आयोजन
RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK
📅 03 सितंबर 2026   |   📍 दरभंगा   |   🏷️ शिक्षा एवं खेल

Rxtv brand logo

सीएम साइंस कॉलेज में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, क्रिकेट-कबड्डी समेत कई खेलों में छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर चल रहे खेल सप्ताह में आउटडोर प्रतियोगिताओं की शुरुआत, 5 सितंबर तक चलेगा आयोजन

दरभंगा: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सीएम साइंस कॉलेज में आयोजित किए जा रहे खेल सप्ताह के तहत गुरुवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह खेल सप्ताह आगामी 5 सितंबर तक चलेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीएम साइंस कॉलेज में खेल प्रतियोगिताएं क्रिकेट-कबड्डी समेत कई खेलों का आयोजन

आयोजन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में खेल भावना, शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन, टीम भावना और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना है।

गुरुवार को छात्रा एवं छात्र वर्ग की आउटडोर खेल प्रतियोगिताओं के तहत क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबाल और खो-खो की शुरुआत हुई। कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार मिश्र ने प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त करने के बाद हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। इससे जीवन में सकारात्मक वातावरण के साथ समन्वय, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना मजबूत होती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से दैनिक जीवन में खेल और शारीरिक गतिविधियों को शामिल करने का आह्वान किया।

सीएम साइंस कॉलेज में खेल प्रतियोगिताएं क्रिकेट-कबड्डी समेत कई खेलों का आयोजन

प्रतियोगिताओं के आयोजन सचिव डॉ. आदित्य नाथ मिश्र और सह सचिव डॉ. निधि झा ने प्रतिभागियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत और भावनात्मक रूप से संतुलित रहने के लिए अपने परिवार, समाज और दोस्तों को खेल एवं फिटनेस गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं की विजेता एवं उपविजेता टीमों को सोमवार को आयोजित होने वाले समापन समारोह में शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।

समापन समारोह में ल. ना. मिथिला विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के डीन प्रो. दिलीप कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं एम. आर. एम. कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. पुष्पम नारायण विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी।

🔴 मुख्य बातें

  • सीएम साइंस कॉलेज में 28 अगस्त से खेल सप्ताह का आयोजन।
  • खेल सप्ताह 5 सितंबर तक चलेगा।
  • क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबाल और खो-खो प्रतियोगिताओं की शुरुआत।
  • प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।
  • विजेता एवं उपविजेता टीमों को शील्ड और मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
  • समापन समारोह सोमवार को आयोजित होगा।

📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group
बिहार और दरभंगा की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरों के लिए हमारे WhatsApp Group से जुड़ें।

🟢 WhatsApp Group Join करें

RxTv BHARAT
केवल सच की बात
© 2026 RxTv BHARAT | Bihar National Trusted News Network
शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!