ग्राम पंचायत निस्ता में प्रारूप निर्वाचक सूची का प्रकाशन, मतदाताओं से अपना और परिवार का नाम जांचने की अपील
प्रखंड सिंहवाड़ा के मतदान केंद्र संख्या 266, 267 और 268 पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम; नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र-6, आपत्ति के लिए प्रपत्र-7 और सुधार के लिए प्रपत्र-8 की जानकारी दी गई
सिंहवाड़ा, दरभंगा ,12 नवंबर 2026 : भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 नवंबर 2026 को 87-जाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड सिंहवाड़ा की ग्राम पंचायत राज निस्ता के मतदान केंद्र संख्या 266, 267 एवं 268 पर प्रारूप निर्वाचक सूची का प्रकाशन किया गया। इस अवसर पर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

निर्वाचक सूची में अपना और अपने परिवार के सभी सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता निस्ता पंचायत के प्रभारी बीएलओ पर्यवेक्षक मो० राजीक हुसैन ने की। उन्होंने उपस्थित मतदाताओं को संबोधित करते हुए अपील की कि सभी मतदाता प्रारूप निर्वाचक सूची में अपना तथा अपने परिवार के सभी सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें।
नाम जुड़वाने और सुधार के लिए अलग-अलग फॉर्म की जानकारी

उन्होंने बताया कि जिन योग्य नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे नाम जुड़वाने के लिए निर्धारित प्रपत्र-6 में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं। वहीं, मतदाता सूची से नाम हटाने अथवा आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रपत्र-7 तथा नाम, पता, जन्मतिथि एवं अन्य विवरणों में सुधार कराने के लिए प्रपत्र-8 में आवेदन करने की जानकारी दी गई।
प्रपत्र-6
प्रपत्र-7
प्रपत्र-8
मतदाता सूची में नाम होना लोकतांत्रिक भागीदारी का आधार
श्री हुसैन ने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का पहला और सबसे महत्वपूर्ण आधार है। इसलिए प्रत्येक पात्र नागरिक को अपनी मतदाता सूची की जांच अवश्य करनी चाहिए।

उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने परिवार, पड़ोस एवं समाज के अन्य लोगों को भी मतदाता सूची की जांच करने तथा आवश्यकतानुसार सुधार एवं नाम जोड़ने के लिए जागरूक और प्रेरित करें।
कार्यक्रम में ये लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर बीएलओ मो० मोकिम अहमद, श्री सतेंद्र पासवान, श्री डॉ० जाकेरुल्लाह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय मतदाता उपस्थित थे।
जागरूक मतदाता – सशक्त लोकतंत्र।
आपका नाम, आपका अधिकार – मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें।
स्थान: ग्राम पंचायत राज निस्ता, प्रखंड सिंहवाड़ा, जिला दरभंगा
दरभंगा और बिहार की ताजा खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।





