केवटी के स्कूलों के कायाकल्प की तैयारी तेज विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने ली बैठक, बनी विकास रणनीति
केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा की अध्यक्षता में प्रबंध समिति की बैठक हुई। तीन उच्च माध्यमिक विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था और सुविधाओं पर चर्चा हुई। विधायक ने सरकारी स्कूलों के कायाकल्प को अपनी प्राथमिकता बताया।

