🔴 LATEST NEWS
शिक्षक स्थानांतरण सूची फाइनल, 1,336 शिक्षकों को मिला विद्यालयदरभंगा पुलिस का बड़ा एक्शन: 24 घंटे में 14 गिरफ्तार, शराब और चांदी जब्तबिहार स्टूडेंट यूनियन का 12 सूत्री ज्ञापन, परीक्षा सुधार की मांगदरभंगा मतदाता सूची पुनरीक्षण: DM की बड़ी अपील, 4 जनवरी को अंतिम सूचीकमतौल में Gen-G के साथ पुलिस का क्रिकेट मैच, पिंडारूच में अनूठी पहलनिस्ता पंचायत में मतदाता सूची प्रकाशित, अपना और परिवार का नाम जांचने की अपीलदरभंगा लूटकांड में 13.615 किलो धातु और 3.50 लाख बरामद, एक गिरफ्तारदरभंगा सदर अस्पताल का DM ने किया औचक निरीक्षण, जटिल प्रसव पर बड़ा निर्देश

अंडर-19 वर्ल्ड कप हीरो अब देगा 10वीं बोर्ड परीक्षा, वैभव का एडमिट कार्ड हुआ जारी

अंडर-19 वर्ल्ड कप हीरो अब देगा 10वीं बोर्ड परीक्षा, वैभव का एडमिट कार्ड हुआ जारी

Vaibhav Suryavanshi: अंडर-19 वर्ल्ड कप का हीरो अब देगा 10वीं बोर्ड परीक्षा, वैभव का एडमिट कार्ड हुआ जारी: समस्तीपुर के लाल वैभव सूर्यवंशी अब एक नई चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं. अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से दुनिया को हैरान करने वाला यह 14 वर्षीय खिलाड़ी अब सीबीएसई की 10वीं बोर्ड की परीक्षा में बैठने जा रहा है. खेल के मैदान पर बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाले वैभव के लिए यह समय अपनी शिक्षा और खेल के बीच संतुलन बनाने की एक बड़ी परीक्षा है.

कहां से पढ़ाई कर रहे वैभव

वैभव ताजपुर के डॉ. मुक्तेश्वर सिन्हा मॉडेस्टी स्कूल के छात्र हैं. स्कूल के प्रिंसिपल आदर्श कुमार ने जानकारी दी है कि वैभव का एडमिट कार्ड जारी हो गया है और उनकी बोर्ड परीक्षा की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. स्कूल प्रशासन को अपने इस छात्र पर गर्व है और वे वैभव की पढ़ाई में हर संभव मदद कर रहे हैं ताकि खेल के व्यस्त शेड्यूल की वजह से उनकी शिक्षा पर कोई असर न पड़े.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

खेल से बनायेंगे दूरी?

वैभव के लिए आने वाले कुछ दिन काफी व्यस्त रहने वाले हैं, क्योंकि उनकी परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेंगी. उनके पिता संजीव सूर्यवंशी और पूरा परिवार वैभव की पढ़ाई को लेकर भी उतना ही संजीदा है जितना कि उनके क्रिकेट करियर को लेकर. वैभव को अपनी बोर्ड परीक्षा और आईपीएल की प्रैक्टिस दोनों को साथ लेकर चलना होगा.

पूरे समस्तीपुर और देश के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब वैभव पर टिकी हैं. 22 गज की पिच पर झंडे गाड़ने वाला यह युवा बल्लेबाज परीक्षा हॉल में कैसा प्रदर्शन करता है, इसपर सबकी नजर टिकी है. वैभव का यह सफर उन सभी बच्चों के लिए एक प्रेरणा है जो अपने सपनों को पूरा करने के साथ-साथ पढ़ाई को भी उतना ही महत्त्व देना चाहते हैं.

इसे भी पढ़ें: सोना लुटेरा प्रिंस के एनकाउंटर पर हुआ बड़ा खुलासा, ओडिशा से बिहार तक फैला था नेटवर्क

The post अंडर-19 वर्ल्ड कप हीरो अब देगा 10वीं बोर्ड परीक्षा, वैभव का एडमिट कार्ड हुआ जारी appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...
Journalist Rohit, Founder and Editor of RxTv BHARAT
EDITORIAL LEADERSHIP

Journalist Rohit

Founder & Editor

RxTv BHARAT

Journalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.

EXPLORE OUR DIGITAL NEWS NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RxTv BHARAT | केवल सच की बात | Bihar News | Darbhanga News