- नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान
- नो पार्किंग, भारी वाहनों व ट्रैफिक नियमों पर कड़ी कार्रवाई
- मुख्य चौक-चौराहों पर विशेष पुलिस टीम की तैनाती
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जिलाधिकारी ने समाहरणालय की मुख्य सड़क के दोनों ओर खड़ी बाइकों को तत्काल निर्धारित पार्किंग स्थल में लगवाने का सख्त आदेश दिया। इसके साथ ही मुख्य सड़क के पास पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने और नो पार्किंग बोर्ड लगाने का भी निर्देश संबंधित थानाध्यक्ष को दिया गया।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि दिल्ली मोड़ से भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सभी थाना प्रभारी यह सुनिश्चित करेंगे कि भारी वाहन शहर के बाहर से निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें। दरभंगा टावर, इनकम टैक्स चौराहा, लोहिया चौक सहित अन्य प्रमुख स्थानों को अतिक्रमण-मुक्त कराने के लिए विशेष पुलिस टीम के गठन का आदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने नगर थाना प्रभारी को विशेष रूप से दरभंगा टावर क्षेत्र को अतिक्रमण-मुक्त रखने का निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही पर संबंधित थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की जाएगी।
डीएमसीएच परिसर को भी अतिक्रमण-मुक्त कराने के निर्देश दिए गए। सड़कों और फुटपाथों पर अवैध कब्जा, दुकानों का फैलाव, ठेला-फेरी आदि को चिन्हित कर तत्काल विधिसम्मत कार्रवाई करने को कहा गया। जिला परिवहन पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) को नगर क्षेत्र में सघन जांच अभियान लगातार चलाने का निर्देश दिया गया।

ट्रिपल लोडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने और सड़क किनारे मनमाने ढंग से वाहन खड़ा करने वालों पर विशेष सख्ती के साथ कार्रवाई और निर्धारित जुर्माना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को लोहिया चौक से एकमी घाट तक तथा लोहिया चौक से दारू भट्टी चौक तक सड़क का डीमार्केशन कराने का निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण-नियमन को प्राथमिकता दी जाए।
अंत में जिलाधिकारी ने आम नागरिकों, वाहन चालकों, व्यवसायियों और विभिन्न संगठनों से अपील की कि वे शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और अतिक्रमण-मुक्त बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक का दायित्व है, जिससे दरभंगा में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।
9472867520
अतिक्रमण मुक्त अभियान, दरभंगा प्रशासन, डीएम कौशल कुमार, यातायात व्यवस्था, नो पार्किंग कार्रवाई, भारी वाहन प्रतिबंध, ट्रैफिक चेकिंग, पुलिस अभियान, नगर प्रशासन, शहर व्यवस्था
#Darbhanga #EncroachmentFree #TrafficUpdate #DMKausalKumar #BiharNews #CityAdministration #NoParking #TrafficRules #SafeCity #RxTvBharat





