डीआईजी ने ली प्रशिक्षण की समीक्षा 2020 बैच के एसआई को दिए अहम निर्देश

डीआईजी ने ली प्रशिक्षण की समीक्षा 2020 बैच के एसआई को दिए अहम निर्देश
  • मधुबनी से प्राप्त व्यावहारिक प्रशिक्षण की गहन समीक्षा
  • गंभीर अपराधों के अनुसंधान पर विशेष जोर
  • एसओपी का सख्ती से अनुपालन करने के निर्देश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा

दिनांक 19 दिसंबर 2025 को पुलिस उप-महानिरीक्षक महोदया द्वारा मधुबनी जिला से 2020 बैच के पुलिस अवर निरीक्षकों द्वारा प्राप्त किए गए व्यावहारिक प्रशिक्षण की समीक्षा की गई। इस अवसर पर प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए अनुसंधान की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।

डीआईजी ने ली प्रशिक्षण की समीक्षा 2020 बैच के एसआई को दिए अहम निर्देशसमीक्षा बैठक में अपराध मानचित्र, हत्या, लूट, पोक्सो, एससी-एसटी जैसे गंभीर शीर्ष के मामलों के अनुसंधान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अध्ययन, अंतःपरीक्षण, फर्द बयान, एफआईआर में सुसंगत धाराओं का सही प्रयोग तथा यातायात प्रबंधन से जुड़े मामलों पर विशेष जोर दिया गया।

इसके साथ ही एफएसएल रिपोर्ट, गिरफ्तारी की प्रक्रिया, जप्ती सूची, आर्म्स एक्ट के प्रावधान, ई-साक्ष्य के संकलन एवं संरक्षण तथा जन-संवाद को पुलिसिंग का अभिन्न हिस्सा बनाने पर बल दिया गया। पुलिस उप-महानिरीक्षक महोदया ने सभी पुलिस अवर निरीक्षकों को निर्देशित किया कि अन्य गंभीर मामलों में निर्धारित एसओपी का पूर्ण एवं सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि अनुसंधान निष्पक्ष, सशक्त और न्यायालय में टिकाऊ हो सके।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9472867520

यह समाचार उपलब्ध आधिकारिक जानकारी पर आधारित है। RxTv BHARAT निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध है।

पुलिस प्रशिक्षण समीक्षा, डीआईजी समीक्षा बैठक, 2020 बैच एसआई, मधुबनी पुलिस, व्यावहारिक प्रशिक्षण, अपराध अनुसंधान, एसओपी अनुपालन, ई साक्ष्य, एफआईआर प्रक्रिया, बिहार पुलिस

#BiharPolice #PoliceTraining #DIGReview #Madhubani #SubInspector #LawAndOrder #CrimeInvestigation #SOPCompliance #RxTvBharat

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!