कानून-व्यवस्था को लेकर मिथिला रेंज पुलिस एक्शन मोड में

कानून-व्यवस्था को लेकर मिथिला रेंज पुलिस एक्शन मोड में

🚔 कानून-व्यवस्था को लेकर मिथिला रेंज पुलिस एक्शन मोड में

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

DIG मिथिला ने SSP दरभंगा की मौजूदगी में की बड़ी समीक्षा बैठक

RxTv BHARAT – जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज दिनांक 21.01.2026 को पुलिस उप महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र, दरभंगा द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा की उपस्थिति में जिले के पुलिस अधीक्षक (नगर एवं ग्रामीण), सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा सभी अंचल निरीक्षक शामिल हुए।

कानून-व्यवस्था को लेकर मिथिला रेंज पुलिस एक्शन मोड में

बैठक के दौरान जिले की वर्तमान विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग की गुणवत्ता, लंबित मामलों की प्रगति एवं आगामी त्योहारों की तैयारी को लेकर गहन समीक्षा की गई।
DIG मिथिला ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी, समय पर गश्ती तथा जनता से बेहतर संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए।

DIG ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आम जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और पुलिस को तेज, संवेदनशील एवं जिम्मेदार तरीके से कार्य करना होगा।
उन्होंने अपराध नियंत्रण के साथ-साथ शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने भी सभी अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने, सूचना तंत्र को मजबूत करने और फील्ड लेवल पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए।

कानून-व्यवस्था को लेकर मिथिला रेंज पुलिस एक्शन मोड मेंबैठक में त्योहारों को देखते हुए भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक नियंत्रण एवं त्वरित रिस्पांस सिस्टम को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की गई।

बैठक के अंत में DIG मिथिला ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास ही मजबूत कानून-व्यवस्था की नींव है, और इसी दिशा में सभी अधिकारियों को ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा।


✍️ रिपोर्ट : RxTv BHARAT


DIG Mithila, Darbhanga Police, SSP Darbhanga, Law and Order Review, Police Review Meeting

#DarbhangaPolice #DIGMithila #LawAndOrder #PoliceReview #BiharPolice #RxTvBharat

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!