🔴 LATEST NEWS
Bihar School Holiday List 2027: बिहार के स्कूलों में 60 दिन की छुट्टीदरभंगा में छठ की तैयारी तेज, DM ने हराही पोखर का किया निरीक्षणदरभंगा में चार नई श्रम संहिताओं पर प्रशिक्षण, श्रमिकों के अधिकारों की जानकारीदरभंगा में 23,301 नए राशन कार्ड वितरित, सभी 18 प्रखंडों के लाभुकों को मिला लाभदरभंगा SSP का APM थाना में औचक निरीक्षण, लंबित कांडों और अपराध नियंत्रण पर सख्त निर्देशदरभंगा में कृषि सांख्यिकी प्रशिक्षण, फसल उत्पादन के सही आंकड़ों पर जोररैयाम चीनी मिल के विकास की पहल तेज, डीएम ने दिए निर्देशबिरौल में झपट्टामारी कांड का खुलासा, 1.33 लाख रुपये बरामद

कृषि यांत्रिकरण मेले का डीएम ने किया उद्घाटन ठंड में भी उमड़े किसान, आधुनिक खेती को लेकर दिखा उत्साह

IMG-20251229-WA0003

कृषि यांत्रिकरण मेले का डीएम ने किया उद्घाटन

ठंड में भी उमड़े किसान, आधुनिक खेती को लेकर दिखा उत्साह

  • बहादुरपुर में दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला शुरू
  • 1200 किसानों को कृषि यंत्र अनुदान का लाभ
  • मेले के पहले दिन 10 लाख रुपये के यंत्रों की बिक्री

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा – संयुक्त कृषि भवन, बहादुरपुर, दरभंगा के प्रांगण में जिला स्तरीय दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेले का भव्य शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने यह साबित कर दिया कि अब जिले के किसान आधुनिक खेती को अपनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

कृषि यांत्रिकरण मेले का डीएम ने किया उद्घाटन ठंड में भी उमड़े किसान, आधुनिक खेती को लेकर दिखा उत्साह

जिलाधिकारी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि यांत्रिकरण मेला हर वर्ष किसानों को नई तकनीक और आधुनिक कृषि यंत्रों से जोड़ने का मजबूत माध्यम बन रहा है। सरकार द्वारा कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है, जिससे किसानों की लागत घटे और उत्पादन बढ़े। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिले में 3800 किसानों ने कृषि यंत्रों के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 1200 किसानों का चयन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से अनुदान हेतु किया गया है। शेष आवेदनों के संबंध में विभाग को प्रतिवेदन भेजने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया गया है।

डीएम ने कहा कि अब किसान सिर्फ धान और गेहूं तक सीमित न रहें, बल्कि दलहन और तेलहन की खेती को भी अपनाएं, जिससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहे और आमदनी बढ़े। उन्होंने किसान सलाहकार, एटीएम और बीटीएम को निर्देश दिया कि हर पंचायत में साप्ताहिक किसान गोष्ठी आयोजित कर योजनाओं की जानकारी किसानों तक समय पर पहुंचाई जाए।

कृषि यांत्रिकरण मेले का डीएम ने किया उद्घाटन ठंड में भी उमड़े किसान, आधुनिक खेती को लेकर दिखा उत्साह

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि किसान सलाहकार, एटीएम एवं बीटीएम प्रतिदिन कम से कम 100 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित करें। उन्होंने पराली प्रबंधन से जुड़े कृषि यंत्रों के अधिक उपयोग पर भी जोर दिया और कहा कि कृषि यांत्रिकरण के माध्यम से खेती को आसान, आधुनिक और अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है।

कृषि यांत्रिकरण मेले का डीएम ने किया उद्घाटन ठंड में भी उमड़े किसान, आधुनिक खेती को लेकर दिखा उत्साह

मेले के दौरान तीन कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना के लिए ट्रैक्टर की डेमो चाबी का वितरण किया गया। चयनित किसानों को मैनुअल कृषि यंत्र किट भी प्रदान की गई। बताया गया कि कृषि यांत्रिकरण योजना पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी है, जिसमें किसी प्रकार का मैन्युअल हस्तक्षेप नहीं है। कृषि विभाग द्वारा बुआई से लेकर भंडारण तक कुल 91 प्रकार के कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है।

कृषि यांत्रिकरण मेले का डीएम ने किया उद्घाटन ठंड में भी उमड़े किसान, आधुनिक खेती को लेकर दिखा उत्साहमेले के पहले दिन लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के कृषि यंत्रों की बिक्री दर्ज की गई। डीएम के कर-कमलों से 6 किसानों को कस्टम हायरिंग सेंटर की खरीदारी हेतु लॉटरी के माध्यम से परमिट दिया गया, जबकि 4 किसानों को पहले आओ–पहले पाओ के आधार पर यंत्र प्रदर्शन के लिए परमिट प्रदान किया गया। यह मेला 30 दिसंबर 2025 तक चलेगा और किसानों के लिए नई तकनीक सीखने का बड़ा अवसर साबित हो रहा है।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9472867520
RxTv BHARAT ये प्रकाशित समाचार आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति एवं विश्वसनीय स्रोतों पर आधारित हैं। किसी भी त्रुटि की सूचना मिलने पर आवश्यक विभाग से सम्पर्क किया जा सकता है।

दरभंगा कृषि मेला, कृषि यांत्रिकरण योजना, बहादुरपुर समाचार, किसान अनुदान, कृषि यंत्र मेला, डीएम दरभंगा
#DarbhangaNews #KrishiMela #AgricultureNews #BiharNews #Farmers #KrishiYantrikaran #Kisan

शेयर करे...
Journalist Rohit, Founder and Editor of RxTv BHARAT
EDITORIAL LEADERSHIP

Journalist Rohit

Founder & Editor

RxTv BHARAT

Journalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.

EXPLORE OUR DIGITAL NEWS NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RxTv BHARAT | केवल सच की बात | Bihar News | Darbhanga News