डीएम ने सदर – बहादुरपुर अंचल के राजस्व कार्यों की समीक्षा लंबित दाखिल-खारिज व राजस्व वसूली पर सख्त निर्देश

डीएम ने सदर - बहादुरपुर अंचल के राजस्व कार्यों की समीक्षा लंबित दाखिल-खारिज व राजस्व वसूली पर सख्त निर्देश

डीएम ने सदर व बहादुरपुर अंचल के राजस्व कार्यों की समीक्षा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लंबित दाखिल-खारिज व राजस्व वसूली पर सख्त निर्देश

  • दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि मापी की प्रगति की समीक्षा
  • बड़े बकायेदारों की पहचान कर नोटिस जारी करने का निर्देश
  • जनता को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण सेवा देने पर जोर

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा –

दरभंगा, 29 दिसम्बर 2025। समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में सदर एवं बहादुरपुर अंचल के अंतर्गत संचालित राजस्व कार्यों की गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंचलों में चल रहे दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि मापी, अभियान बसेरा, आधार सीडिंग तथा राजस्व वसूली जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी कार्यों की प्रगति की बारीकी से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित आवेदनों का शीघ्र, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन किया जाए, ताकि आम लोगों को समय पर सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि राजस्व कार्यों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

राजस्व वसूली को लेकर डीएम ने विशेष सख्ती दिखाते हुए निर्देश दिया कि बड़े बकायेदारों की पहचान कर उन्हें अविलंब नोटिस निर्गत किया जाए तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व संग्रह मजबूत होगा तभी विकास योजनाओं को गति मिलेगी।

बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री मनोज कुमार, डीसीएलआर, सदर एवं बहादुरपुर के अंचलाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9472867520

दरभंगा न्यूज, डीएम दरभंगा, राजस्व समीक्षा बैठक, सदर अंचल, बहादुरपुर अंचल, दाखिल खारिज, भूमि मापी, राजस्व वसूली, जिला प्रशासन दरभंगा

#DarbhangaNews #DMDarbhanga #RevenueReview #SadarAnchal #BahadurpurAnchal #BiharNews #DistrictAdministration #LandRecords #RevenueCollection

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!