क्षत्रिय समाज, प्रशासन और जनता को प्रदेश महामंत्री का आभार

क्षत्रिय समाज, प्रशासन और जनता को प्रदेश महामंत्री का आभार

RxTv BHARAT ––

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महामंत्री ब्रजेश सिंह राठौर ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शिरोमणि, राष्ट्र रत्न, मुगलों को उनकी सीमाएं याद दिलाने वाले महान योद्धा महाराणा प्रताप जी की 429वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित महाराणा प्रताप स्मृति समारोह 2026 के सफल आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने बताया कि दरभंगा के प्रेक्षा गृह (ऑडिटोरियम) में आयोजित यह कार्यक्रम संपूर्ण क्षत्रिय समाज के सहयोग से ऐतिहासिक रूप से सफल रहा।
इस सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन, प्रेस मीडिया, दरभंगा की सम्मानित जनता एवं समारोह में पधारे सभी सम्मानित अतिथियों के प्रति अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

प्रदेश महामंत्री श्री राठौर ने कहा कि इस आयोजन में युवाओं एवं महिलाओं की उल्लेखनीय सहभागिता सबसे बड़ी उपलब्धि रही।
महाराणा प्रताप जी के नाम पर संकल्पित होकर युवाओं ने राष्ट्र के प्रति समर्पण, राष्ट्रीयता एवं हिंदुत्व की भावना के साथ अपने समाज और राष्ट्र की रक्षा हेतु कार्य करने का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में युवा वर्ग महाराणा प्रताप जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर
त्याग, बलिदान और राष्ट्रवाद के भाव से कार्य करेगा, यही इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता है।


✍️ रिपोर्ट : RxTv BHARAT डेस्क


Maharana Pratap, Kshatriya Mahasabha, Darbhanga News, Bihar News

#MaharanaPratap #KshatriyaMahasabha #DarbhangaNews #Rashtravad #YouthPower #BiharNews #RxTvBharat

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!