जीविका ऋण नीति पर बड़ा अपडेट, DMCH में प्रशिक्षण

जीविका ऋण नीति पर बड़ा अपडेट, DMCH में प्रशिक्षण

DMCH में जीविका निधि ऋण नीति पर कार्यशाला, 207 कर्मियों को मिला प्रशिक्षण | RxTv BHARAT

दरभंगा | 12 फरवरी 2026

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

  • डीएमसीएच परिसर में एकदिवसीय जीविका कार्यशाला
  • 18 प्रखंडों के 207 जीविका कर्मियों की भागीदारी
  • महिलाओं को कम ब्याज पर ऋण देने पर जोर
  • डिजिटल ऋण प्रणाली और मोबाइल एप की जानकारी

RxTv BHARAT :
दरभंगा में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।
गुरुवार को डीएमसीएच परिसर स्थित जीविका दीदी की रसोई में बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड की ऋण नीति पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में जिले के सभी 18 प्रखंडों से आए कुल 207 प्रखंड एवं जिला स्तरीय जीविका परियोजना कर्मियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. ऋचा गार्गी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

जीविका ऋण नीति पर बड़ा अपडेट, DMCH में प्रशिक्षण

डॉ. ऋचा गार्गी ने कहा कि जीविका निधि से महिलाओं को समय पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे छोटे व्यवसाय, कृषि, पशुपालन, सिलाई, दुकान और सेवा क्षेत्र में अपनी भागीदारी बढ़ा सकेंगी।
इससे उनकी आय बढ़ेगी और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कार्यशाला में बताया गया कि महिलाओं को सरल, पारदर्शी और कम ब्याज दर पर ऋण मिलेगा।
साथ ही ‘जीविका निधि मोबाइल एप’ के माध्यम से ऋण आवेदन, स्वीकृति, वितरण और वसूली की पूरी प्रक्रिया डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संचालित की जाएगी।

सूक्ष्म वित्त प्रबंधक सुबीर झा ने जानकारी दी कि सभी ऋणों पर 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर लागू होगी। अल्पकालिक ऋण ₹15,000 तक, सूक्ष्म ऋण ₹75,000 तक और लघु ऋण ₹2 लाख तक की सुविधा दी जाएगी।

 

जीविका ऋण नीति पर बड़ा अपडेट, DMCH में प्रशिक्षण

संचार प्रबंधक राजा सागर ने इसे महिलाओं को माइक्रो फाइनेंस संस्थाओं के ऊंचे ब्याज से मुक्ति दिलाने की दिशा में एक मजबूत कदम बताया।

कार्यशाला के अंत में प्रतिभागियों ने कहा कि यह प्रशिक्षण क्षेत्र स्तर पर योजना के बेहतर क्रियान्वयन में मददगार साबित होगा। यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

सूचना , सहयोग , विज्ञापन| 9472867520

Jeevika Workshop Darbhanga, DMCH News,
Women Loan Scheme Bihar, Self Help Group Loan, Jeevika Fund Training

#RxTvBharat #DarbhangaNews #Jeevika #WomenEmpowerment #LoanScheme #BiharDevelopment

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!