दरभंगा कांग्रेस कार्यालय में फूट पड़ा गुस्सा

दरभंगा कांग्रेस कार्यालय में फूट पड़ा गुस्सा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


दरभंगा कांग्रेस कार्यालय में फूट पड़ा गुस्सा

नेताओं के सामने लगे ‘मुर्दाबाद’, पार्टी पर बिकने का आरोप

दरभंगा कांग्रेस कार्यालय में फूट पड़ा गुस्सा

  • मनरेगा बचाओ चौपाल हंगामे में बदला
  • प्रदेश प्रभारी–अध्यक्ष के सामने नारेबाजी
  • ₹16 लाख लेकर AICC सदस्यता दिलाने का दावा

RxTv BHARAT –

दरभंगा जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित मनरेगा बचाओ संग्राम उस वक्त पूरी तरह पटरी से उतर गया, जब मंच पर बैठे दिग्गज नेताओं के सामने ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सब्र जवाब दे गया। कार्यक्रम खत्म होने से पहले ही माहौल इतना गरमा गया कि मुर्दाबाद के नारे गूंजने लगे।

दरभंगा कांग्रेस कार्यालय में फूट पड़ा गुस्सा

मंच पर बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और कांग्रेस विधान परिषद नेता डॉ. मदन मोहन झा मौजूद थे , लेकिन कार्यकर्ताओं का गुस्सा किसी को नहीं रोक पाया। लोग खुलकर कहने लगे कि पार्टी में उनकी आवाज़ दबाई जा रही है और फैसले बंद कमरों में हो रहे हैं।

इसी हंगामे के बीच बीपीसीसी सदस्य रामनारायण झा ने कांग्रेस की अंदरूनी सच्चाई को सार्वजनिक मंच पर रख दिया।उन्होंने दावा किया कि जाले विधानसभा क्षेत्र के एक चमड़ा व्यवसायी मोहम्मद नौशाद ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह को ₹16 लाख देकर AICC सदस्यता हासिल की।
साथ ही टिकट और पदों के लिए लेन-देन होने के भी गंभीर आरोप लगाए।

दरभंगा कांग्रेस कार्यालय में फूट पड़ा गुस्सा

रामनारायण झा ने कहा कि वे 1979 से कांग्रेस से जुड़े हैं,
करीब 46 वर्षों की सेवा और कई बार निर्वाचित होने के बावजूद आज पुराने कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा है।
उनका सवाल था—
“जब पार्टी अपने ही लोगों को न्याय नहीं दे पा रही,
तो देश को न्याय कैसे देगी?”

उनका यह भी कहना है कि इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को कई बार ईमेल किए, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला।

इस घटनाक्रम ने बिहार कांग्रेस के भीतर चल रहे असंतोष, गुटबाज़ी और टूटते भरोसे को एक बार फिर सबके सामने ला दिया है।


डिस्क्लेमर: इस खबर में व्यक्त किए गए आरोप और बयान संबंधित व्यक्तियों द्वारा सार्वजनिक रूप से कहे गए कथनों पर आधारित हैं। चैनल किसी भी गलत, भ्रामक या आपत्तिजनक बयान का समर्थन नहीं करता। चैनल एक प्रेस मीडिया के रूप में केवल सामने आए तथ्यों और बयानों को जनता के समक्ष प्रस्तुत करता है।


#Darbhanga #BiharCongress #CongressCrisis #ManregaBachao #PoliticalViral #RxTvBharat

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!