दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब कांड, पॉक्सो केस में गिरफ्तारी, इश्तिहार चस्पा

दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब कांड, पॉक्सो केस में गिरफ्तारी, इश्तिहार चस्पा

दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब कांड, पॉक्सो केस में गिरफ्तारी, इश्तिहार चस्पा

दरभंगा | दिनांक 06 फरवरी 2026

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

  • सिमरी थाना कांड में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
  • फेकला थाना क्षेत्र से 21 लीटर देशी शराब के साथ महिला गिरफ्तार
  • घनश्यामपुर थाना के पॉक्सो कांड में दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी
  • लहेरियासराय थाना द्वारा फरार वारंटियों के घर इश्तिहार चिपकाया गया

RxTv BHARAT :
दरभंगा पुलिस द्वारा अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सिमरी थाना कांड संख्या 278/25 के प्राथमिकी अभियुक्त कारी सहानी, साकिन फालतुआ, थाना सिमरी, जिला दरभंगा को विधिवत गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई सिमरी थाना द्वारा की गई।

वहीं प्राप्त आसूचना के आधार पर फेकला थाना अंतर्गत ग्राम गोढ़ीया से कुल 21 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक महिला मीरा देवी, पति मेघनाथ सदा, साकिन गोढ़ीया नीम टोला, थाना फेकला, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्रवाई फेकला थाना द्वारा की गई।

इसके अतिरिक्त घनश्यामपुर थाना कांड संख्या 18/26 (पॉक्सो एक्ट) के तहत नामजद अभियुक्त पिंटू यादव, पिता परमेश्वर यादव, साकिन कुबोल, थाना जमालपुर, जिला दरभंगा एवं पप्पू यादव, पिता राजेश्वर यादव, साकिन गोबिंदपुर, थाना नौहट्टा, जिला सहरसा को विधिवत गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई घनश्यामपुर थाना द्वारा की गई।

माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार के आलोक में लहेरियासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत फरार वारंटी मोहम्मद प्रिंस उर्फ एजाज अली, पिता मोहम्मद अख्तर, साकिन उर्दू नीम चौक; चन्दन महतो, रवि कुमार महतो (दोनों पिता स्व. विनोद कुमार महतो) तथा रेनू देवी, पति विनोद महतो, सभी साकिन बाकरगंज, थाना लहेरियासराय, जिला दरभंगा के आवास पर विधिवत इश्तिहार चस्पा किया गया। यह कार्रवाई लहेरियासराय थाना द्वारा की गई।

दरभंगा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध नियंत्रण को लेकर आगे भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Author : RxTv BHARAT News Desk

Darbhanga Police Action, Liquor Case Bihar, POCSO Arrest Darbhanga, Police Update News, Bihar Crime News

#DarbhangaPolice #RxTvBHARAT #PoliceAction #BiharNews #LiquorCase #POCSOCase #CrimeUpdate

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!