ब्रेकिंग न्यूज़ : दरभंगा में जनता दरबार का बड़ा दिन, आयुक्त, डीएम और पुलिस अफसरों ने सुनीं जनसमस्याएं

RxTv BHARAT दरभंगा | 06 फरवरी 2026

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

  • आयुक्त के जनता दरबार में 20+ परिवाद, 7 दिन में समाधान का निर्देश
  • डीएम के जनता दरबार में 40+ फरियादी, कई मामलों का ऑन द स्पॉट निस्तारण
  • एसएसपी व नगर एसपी कार्यालय में भी जनसुनवाई, तय समय-सीमा में कार्रवाई का आदेश

ब्रेकिंग न्यूज़ : दरभंगा में जनता दरबार का बड़ा दिन, आयुक्त, डीएम और पुलिस अफसरों ने सुनीं जनसमस्याएं

RxTv BHARAT :
दरभंगा में आज जनता दरबार के माध्यम से प्रशासन और पुलिस स्तर पर जनसमस्याओं के समाधान को लेकर व्यापक पहल देखने को मिली। आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल श्री हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में प्रमंडलीय सभागार में आयोजित जनता दरबार में विभिन्न विभागों से जुड़े 20 से अधिक परिवादों की क्रमवार सुनवाई की गई।

ब्रेकिंग न्यूज़ : दरभंगा में जनता दरबार का बड़ा दिन, आयुक्त, डीएम और पुलिस अफसरों ने सुनीं जनसमस्याएं

आयुक्त महोदय ने भूमि विवाद, मिड डे मील, अतिक्रमण एवं प्रशासनिक मामलों में त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण पर विशेष बल देते हुए निर्देश दिया कि सभी मामलों का अनुपालन प्रतिवेदन अधिकतम सात दिनों के भीतर जन शिकायत कोषांग में उपलब्ध कराया जाए। कई मामलों का विभागीय स्तर पर मौके पर ही समाधान किया गया।

RxTv BHARAT :
वहीं जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में 40 से अधिक फरियादियों की समस्याएं गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनीं। राशन कार्ड, पेंशन, छात्रवृत्ति, भूमि विवाद, परिवहन एवं शिक्षा विभाग से संबंधित शिकायतें प्रमुख रहीं।

ब्रेकिंग न्यूज़ : दरभंगा में जनता दरबार का बड़ा दिन, आयुक्त, डीएम और पुलिस अफसरों ने सुनीं जनसमस्याएं

जनता दरबार के दौरान कई मामलों का त्वरित समाधान किया गया। एक छात्र के नाम एवं जन्मतिथि सुधार के आवेदन पर डीएम ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा) को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

RxTv BHARAT :
इसी क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई, जिसमें कुल 09 फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। एसएसपी ने सभी शिकायतों का वैधानिक प्रक्रिया के तहत अधिकतम सात दिनों में समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया तथा पिछली जनसुनवाई की प्रगति की समीक्षा भी की।

ब्रेकिंग न्यूज़ : दरभंगा में जनता दरबार का बड़ा दिन, आयुक्त, डीएम और पुलिस अफसरों ने सुनीं जनसमस्याएं

नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा भी नियमित जनसुनवाई के तहत 12 आवेदकों की शिकायतों पर सुनवाई की गई। कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कराया गया, जबकि शेष मामलों में संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

ब्रेकिंग न्यूज़ : दरभंगा में जनता दरबार का बड़ा दिन, आयुक्त, डीएम और पुलिस अफसरों ने सुनीं जनसमस्याएं

प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनता दरबार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम है, जिसे नियमित रूप से जारी रखा जाएगा।

Author : RxTv BHARAT News Desk

#BreakingNews #JantaDarbar #Darbhanga #RxTvBHARAT #Commissioner #DMKaushalKumar #SSPDarbhanga #CitySP #PublicHearing

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!