दरभंगा में गैस आपूर्ति शिकायत के लिए कंट्रोल रूम शुरू, इस नंबर पर करें शिकायत

A collection of red gas cylinders stored in an industrial setting, Dubai.

दरभंगा में LPG गैस आपूर्ति को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष का गठन

गैस की कमी या वितरण में परेशानी पर इस नंबर पर दर्ज कराएं शिकायत

RxTv BHARAT | दरभंगा | 12 मार्च 2026

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरभंगा में एल.पी.जी. गैस आपूर्ति को लेकर आम नागरिकों को हो रही संभावित परेशानियों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिलाधिकारी दरभंगा के आदेश के आलोक में जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है, जहां नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

दरभंगा में गैस आपूर्ति शिकायत के लिए कंट्रोल रूम शुरू, इस नंबर पर करें शिकायत

जिला आपदा प्रबंधन शाखा, दरभंगा में यह नियंत्रण कक्ष कार्यरत कर दिया गया है। इस नियंत्रण कक्ष के माध्यम से गैस एजेंसियों के कार्यों पर निगरानी रखी जाएगी और उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा।

• LPG गैस आपूर्ति की शिकायत के लिए जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया
• नियंत्रण कक्ष – जिला आपदा प्रबंधन शाखा, दरभंगा
• दूरभाष संख्या – 06272-245055
• कार्यालय समय – सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले के आम नागरिक गैस की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर इस नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

दरभंगा में गैस आपूर्ति शिकायत के लिए कंट्रोल रूम शुरू, इस नंबर पर करें शिकायत

प्रशासन ने यह भी बताया कि गैस प्राप्त करने के लिए ओटीपी की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। साथ ही गैस को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। लोगों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं और जरूरत के अनुसार ही गैस का उपयोग करें।

जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार सभी गैस गोदामों पर दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुचारू और पारदर्शी बनी रहे।

RxTv BHARAT WhatsApp चैनल से जुड़ें और सबसे पहले पाएं बिहार की बड़ी खबरें

Join RxTv BHARAT

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!