फेसबुक पर भ्रामक खबर फैलाने का मामला, लहेरियासराय थाना में केस दर्ज
सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर के आवास पर गैस वितरण की झूठी खबर वायरल करने पर कार्रवाई
RxTv BHARAT | दरभंगा | 12 मार्च 2026
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दरभंगा में सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। लहेरियासराय थानाध्यक्ष को दिनांक 12 मार्च 2026 को आवेदक कुमार कृष्ण उर्फ कृष्ण पासवान (पिता- श्रीराम पासवान, निवासी चूनाभट्ठी वार्ड नं.14, थाना विश्वविद्यालय, जिला दरभंगा) का लिखित आवेदन प्राप्त हुआ।

आवेदन में कहा गया है कि 11 मार्च 2026 को नीरज क्रांतिकारी के फेसबुक अकाउंट तथा ‘बोलता भारत’ नामक फेसबुक लिंक से एक झूठी खबर प्रसारित की गई, जिसमें यह दावा किया गया कि दरभंगा के सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर के बलभद्रपुर स्थित आवास पर एलपीजी गैस का वितरण किया जा रहा है।
• सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर के आवास का किया गया जिक्र
• अफवाह फैलाकर भीड़ जुटाने की साजिश का आरोप
• पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
आवेदक के अनुसार इस प्रकार की भ्रामक सूचना से अनावश्यक भीड़ जुटाकर किसी अनहोनी घटना को अंजाम देने की साजिश रची गई थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
लिखित आवेदन के आधार पर लहेरियासराय थाना कांड संख्या-142/26 दिनांक 12 मार्च 2026 को दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा झूठी और भ्रामक खबर प्रसारित करने वाले फेसबुक आईडी तथा इससे जुड़े व्यक्तियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
RxTv BHARAT WhatsApp चैनल से जुड़ें और सबसे पहले पाएं बिहार की बड़ी खबरें





