दरभंगा में गैस को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी

दरभंगा में गैस को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी

दरभंगा पुलिस की चेतावनी: गैस आपूर्ति सामान्य, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

जमाखोरी, कालाबाजारी और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई

RxTv BHARAT | दरभंगा | 12 मार्च 2026

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरभंगा पुलिस ने जिले में एलपीजी गैस को लेकर फैल रही अफवाहों पर सख्त रुख अपनाया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और घबराकर अतिरिक्त सिलेंडर बुक करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

दरभंगा पुलिस ने बताया कि सभी गैस वितरकों को मांग के अनुसार नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराई जा रही है।
लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

• जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य
• अनावश्यक सिलेंडर बुकिंग और जमाखोरी से बचने की अपील
• अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
• गैस वितरण में बाधा डालने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई

पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति अनावश्यक अफवाह फैलाकर सरकारी कार्य में बाधा डालता है तो उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा-353 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस धारा के तहत दोषी पाए जाने पर 02 वर्ष तक की जेल या जुर्माना अथवा दोनों का प्रावधान है।

इसके अलावा आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) की धारा-7 के तहत गैस की जमाखोरी, कालाबाजारी, अधिक कीमत पर बिक्री या बिना  लाइसेंस आवश्यक वस्तु बेचने पर 1 वर्ष से 7 वर्ष तक की जेल
या जुर्माना अथवा दोनों की कार्रवाई की जा सकती है।

पुलिस को ऐसी सूचनाएं भी प्राप्त हुई हैं कि कुछ अराजक तत्व गैस वितरकों और वेंडरों को एलपीजी वितरण में बाधा पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि घरेलू एलपीजी गैस का व्यावसायिक उपयोग या कालाबाजारी पाए जाने पर भी आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

• अनावश्यक गैस सिलेंडर बुकिंग न करें
• घरों में अतिरिक्त सिलेंडर का भंडारण न करें
• अफवाहों से दूर रहें और प्रशासन का सहयोग करें

जिला प्रशासन ने बताया कि यदि गैस आपूर्ति से संबंधित किसी प्रकार की समस्या या शिकायत हो तो आम नागरिक जिला नियंत्रण कक्ष में दूरभाष संख्या 06272-245055 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

RxTv BHARAT WhatsApp चैनल से जुड़ें और सबसे पहले पाएं बिहार की बड़ी खबरें

Join RxTv BHARAT

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!