दरभंगा में रंगदारी नहीं देने पर मारपीट का आरोप, घायल युवक ने City SP से लगाई गुहार
50 हजार रुपये की मांग, FIR दर्ज नहीं होने पर प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!- 30 जनवरी की शाम घात लगाकर मारपीट का आरोप
- PHC से DMCH रेफर, इलाज के कागजात संलग्न
- थाना स्तर पर FIR दर्ज नहीं होने की शिकायत
दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड के श्रीदिलपुर बांध टोला निवासी गुलाब दास ने नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि 30 जनवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे शौच के लिए जाते समय कुछ लोगों ने घेरकर उनसे कथित रूप से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर मारपीट की गई, जिससे उनके आंख, मुंह व कान के नीचे चोट आई।
परिजनों के अनुसार, स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से जान बची। पहले बहादुरपुर PHC में उपचार हुआ, उसके बाद DMCH रेफर किया गया। पीड़ित का कहना है कि थाना पतोर में आवेदन देने के बावजूद अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
पीड़ित ने नगर पुलिसअधीक्षक से मामले में हस्तक्षेप कर सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। अब देखना होगा कि जिला पुलिस प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।
#DarbhangaNews #RangdariCase #BiharCrime #SSP #RxTvBharat





