दरभंगा में वन-वे पर बड़ी कार्रवाई, नाका-6 पर मचा हड़कंप

दरभंगा में वन-वे पर बड़ी कार्रवाई, नाका-6 पर मचा हड़कंप

दरभंगा में वन-वे पर बड़ी कार्रवाई, नाका-6 पर मचा हड़कंप

ट्रैफिक जाम से राहत के लिए MVI की सख्ती, ₹1000 का ऑनलाइन चालान

  • नाका नंबर-6 सहित कई इलाकों में विशेष वाहन चेकिंग
  • वन-वे तोड़ने पर बाइक चालकों पर ₹1000 का चालान
  • सीसीटीवी निगरानी, पुलिस बल की जगह-जगह तैनाती

RxTv BHARAT —

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंगलवार को नाका नंबर-6 यातायात थाना सहित दरभंगा शहर के कई प्रमुख इलाकों में मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) की ओर से विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वन-वे यातायात नियमों और अन्य ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले मोटरसाइकिल चालकों पर ₹1000 का ऑनलाइन चालान काटा गया। नाका नंबर-6 पर जैसे ही चेकिंग शुरू हुई, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

दरभंगा में वन-वे पर बड़ी कार्रवाई, नाका-6 पर मचा हड़कंप

गलत दिशा से आ रहे वाहन चालकों को तुरंत रोका गया और मौके पर ही ऑनलाइन चालान काटकर उन्हें रसीद थमा दी गई। पुलिस की सख्ती को देखते हुए कई वाहन चालक रास्ता बदलते हुए वैकल्पिक मार्गों से जाते नजर आए।

जिला प्रशासन  ने स्पष्ट किया है कि नाका नंबर-6 से कर्पूरी चौक, कर्पूरी चौक से लहेरियासराय और लहेरियासराय से नाका-6 की ओर सभी वाहन केवल निर्धारित वन-वे मार्ग से ही चलेंगे। इसी तरह कर्पूरी चौक से लहेरियासराय टावर तक भी वन-वे व्यवस्था सख्ती से लागू है। इन मार्गों पर नियम तोड़ने पर ₹1000 का जुर्माना तय किया गया है।

दरभंगा में वन-वे पर बड़ी कार्रवाई, नाका-6 पर मचा हड़कंप

वन-वे मार्गों पर जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है, वहीं सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी भी रखी जा रही है। एमवीआई पुलिस का साफ कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

इस विशेष वाहन चेकिंग अभियान में एमवीआई शिवानी कुमारी, चालान दस्ता सिपाही अनिकेत कुमार सिंह सहित यातायात थाना के पुलिसकर्मी एवं सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे। अभियान के दौरान नाका नंबर-6 पर एमवीआई शिवानी कुमारी ने स्वयं मौके पर कई वाहन चालकों का चालान काटा।

वहीं शहर के अन्य इलाकों में भी एमवीआई टीम की ओर से सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पूरे शहर में एमवीआई के माध्यम से कुल ₹40,000 का चालान काटे जाने की जानकारी सामने आई है। यह कार्रवाई खासतौर पर वन-वे नियम और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।

एमवीआई शिवानी कुमारी ने कहा कि शहर में लागू वन-वे यातायात व्यवस्था आम लोगों की सुरक्षा और ट्रैफिक जाम से राहत के लिए है। गलत दिशा में वाहन चलाने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे वन-वे नियमों का पालन करें, हेलमेट पहनकर और वैध लाइसेंस के साथ ही वाहन चलाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी बिना किसी रियायत के कार्रवाई जारी रहेगी।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
📞 9472867520
दरभंगा ट्रैफिक, वन-वे चालान, वाहन चेकिंग अभियान, नाका नंबर-6, एमवीआई शिवानी कुमारी, यातायात थाना, ऑनलाइन चालान, ट्रैफिक नियम
#Darbhanga #TrafficChecking #OneWayRule #MVIChecking #TrafficPolice #OnlineChallan #RoadSafety #BiharNews

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!