दरभंगा में डायल-112 के एएसआई रामाधार सिंह निलंबित
डीजे लदे पिकअप वाहन चालक से पैसा लेने के आरोप में कार्रवाई
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
RxTv BHARAT | दरभंगा | 15 मार्च 2026
● डीजे लदे पिकअप वाहन चालक से पैसे लेने का आरोप
● अंचल पुलिस निरीक्षक बहेड़ा की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई
● तत्काल प्रभाव से निलंबित, पुलिस केंद्र दरभंगा बनाया गया मुख्यालय
दरभंगा। दरभंगा जिला के सकतपुर थाना डायल-112 में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) रामाधार सिंह को डीजे लदे पिकअप वाहन चालक से पैसा लेने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई अंचल पुलिस निरीक्षक बहेड़ा द्वारा समर्पित प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अंचल पुलिस निरीक्षक बहेड़ा द्वारा दिए गए प्रतिवेदन में उल्लेख किया गया है कि सकतपुर थाना डायल-112 में पदस्थापित एएसआई रामाधार सिंह द्वारा डीजे लदे पिकअप वाहन चालक से अवैध रूप से पैसे लिए गए। इस कृत्य से पुलिस विभाग की छवि धूमिल होने की बात सामने आई है।
इस संबंध में अंचल पुलिस निरीक्षक बहेड़ा द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा को प्रतिवेदन सौंपते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी।
प्रतिवेदन के आलोक में सकतपुर थाना डायल-112 में पदस्थापित एएसआई रामाधार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें सामान्य जीवन यापन भत्ता प्रदान किया जाएगा तथा उनका मुख्यालय पुलिस केन्द्र, दरभंगा निर्धारित किया गया है।





