🔴 LATEST NEWS
रैयाम चीनी मिल के विकास की पहल तेज, डीएम ने दिए निर्देशबिरौल में झपट्टामारी कांड का खुलासा, 1.33 लाख रुपये बरामदबिरौल में छठ घाटों का निरीक्षण, कोशी नदी के चार घाटों पर सुरक्षा निर्देशदरभंगा में 14 दिसंबर को निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह, जरूरतमंद बेटियों के लिए समाज से सहयोग की अपीलदरभंगा छठ पूजा ट्रैफिक प्लान 2026: इन रास्तों पर रहेगी नो-एंट्रीदरभंगा में 513 लीटर विदेशी शराब बरामद, कीमत छह लाख से अधिकदरभंगा में एसएसपी की अपराध गोष्ठी: लंबित कांडों और नशे के कारोबार पर सख्तीदरभंगा छठ पूजा 2026: खतरनाक घाटों पर गोताखोर और आपदा मित्र तैनात

नए उद्योगों पर डीएम का फोकस हर शुक्रवार होगा “उद्योग संवाद”

20251219_181222
  • निवेश बढ़ाने को लेकर डीएम की समीक्षा बैठक
  • औद्योगिक भूमि और इकाइयों की स्थिति पर चर्चा
  • उद्यमियों से सीधे संवाद का फैसला

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा —

दरभंगा जिले में नए उद्योगों की स्थापना को गति देने की दिशा में जिला प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिले में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र दरभंगा तथा उप महाप्रबंधक, बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा), दरभंगा उपस्थित रहे।

नए उद्योगों पर डीएम का फोकस हर शुक्रवार होगा “उद्योग संवाद”बैठक के दौरान जिले में उपलब्ध औद्योगिक भूमि, औद्योगिक क्षेत्रों में संचालित इकाइयों की वर्तमान स्थिति और नए उद्योगों की स्थापना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जिले में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई बेहद जरूरी है।

डीएम ने निर्देश दिया कि जिले के संभावित और इच्छुक उद्यमियों के साथ प्रत्येक शुक्रवार को “उद्योग संवाद” का आयोजन किया जाए। इस संवाद के माध्यम से उद्यमियों की समस्याओं, सुझावों और जरूरतों पर सीधी बातचीत होगी, जिससे उद्योग लगाने की प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाया जा सके।

नए उद्योगों पर डीएम का फोकस हर शुक्रवार होगा “उद्योग संवाद”

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि उप महाप्रबंधक, बियाडा दरभंगा एवं महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र दरभंगा अपने-अपने कार्यालयों में प्रतिदिन मिलने वाले उद्योग लगाने के इच्छुक उद्यमियों को अनिवार्य रूप से उद्योग संवाद कार्यक्रम में शामिल कराना सुनिश्चित करें। इससे उद्यमियों को विभागीय मार्गदर्शन, भूमि की उपलब्धता और अन्य आवश्यक सुविधाओं की पूरी जानकारी मिल सकेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में उद्योगों की स्थापना से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी। जिला प्रशासन उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9472867520

RxTv BHARAT पर प्रकाशित सभी समाचार संबंधित विभागों/अधिकारियों से प्राप्त जानकारी पर आधारित हैं। समाचारों का उद्देश्य सूचना देना है। किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा।

दरभंगा न्यूज, नए उद्योग, उद्योग संवाद, जिला उद्योग केन्द्र दरभंगा, बियाडा दरभंगा, औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन, स्थानीय विकास, जिला प्रशासन दरभंगा

#Darbhanga #NewIndustries #UdyogSamvad #IndustrialDevelopment #BIADA #DistrictIndustryCenter #EmploymentGeneration #BiharNews #LocalEconomy #Investment

शेयर करे...
Journalist Rohit, Founder and Editor of RxTv BHARAT
EDITORIAL LEADERSHIP

Journalist Rohit

Founder & Editor

RxTv BHARAT

Journalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.

EXPLORE OUR DIGITAL NEWS NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RxTv BHARAT | केवल सच की बात | Bihar News | Darbhanga News