🔴 LATEST NEWS
Bihar School Holiday List 2027: बिहार के स्कूलों में 60 दिन की छुट्टीदरभंगा में छठ की तैयारी तेज, DM ने हराही पोखर का किया निरीक्षणदरभंगा में चार नई श्रम संहिताओं पर प्रशिक्षण, श्रमिकों के अधिकारों की जानकारीदरभंगा में 23,301 नए राशन कार्ड वितरित, सभी 18 प्रखंडों के लाभुकों को मिला लाभदरभंगा SSP का APM थाना में औचक निरीक्षण, लंबित कांडों और अपराध नियंत्रण पर सख्त निर्देशदरभंगा में कृषि सांख्यिकी प्रशिक्षण, फसल उत्पादन के सही आंकड़ों पर जोररैयाम चीनी मिल के विकास की पहल तेज, डीएम ने दिए निर्देशबिरौल में झपट्टामारी कांड का खुलासा, 1.33 लाख रुपये बरामद

रोज पब्लिक स्कूल में प्रतिभा का भव्य प्रदर्शन STEM एवं ह्यूमैनिटीज़ शोकेस में छात्रों ने दिखाया कमाल

20251219_184435
  • वैज्ञानिक सोच व सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा
  • विशेषज्ञ निर्णायकों ने मॉडलों का किया मूल्यांकन
  • रसल व शैली हाउस संयुक्त रूप से प्रथम

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा —

रोज पब्लिक स्कूल, लहेरियासराय के प्रांगण में विद्यालय द्वारा वार्षिक STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एवं मैथ्स) एवं ह्यूमैनिटीज़ शोकेस का सफल, उपयोगी और भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार, रचनात्मकता तथा सामाजिक विषयों के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।
रोज पब्लिक स्कूल में प्रतिभा का भव्य प्रदर्शन STEM एवं ह्यूमैनिटीज़ शोकेस में छात्रों ने दिखाया कमाल

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सत्येन्द्र प्रसाद, उपनिदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, दरभंगा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती नाजिया हसन, उप महापौर, दरभंगा नगर निगम की गरिमामयी उपस्थिति रही। निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. मंजर सुलेमान, डॉ. शुशोवन बानिक एवं श्री आलोक रंजन ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रदर्शनी की गुणवत्ता, मौलिकता और बारीकी से मूल्यांकन किया।

रोज पब्लिक स्कूल में प्रतिभा का भव्य प्रदर्शन STEM एवं ह्यूमैनिटीज़ शोकेस में छात्रों ने दिखाया कमाल

विद्यालय की निदेशिका डॉ. अनुपमा झा, उप निदेशक श्री अमन अनुराज एवं प्रिंसिपल श्रीमती कनिका पालित सरकार द्वारा सभी अतिथियों का मिथिला परंपरा के अनुसार पुष्पगुच्छ, पाग एवं चादर भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा फीता काटकर किया गया।

संपूर्ण प्रदर्शनी को रसल हाउस, ओरवेल हाउस, शैली हाउस, इलियट हाउस एवं किड्स हाउस—पाँच हाउसों में विभाजित किया गया था। निर्णायक मंडल ने सभी हाउसों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मॉडलों एवं प्रयोगों का सूक्ष्म निरीक्षण किया। निर्णय के अनुसार रसल हाउस एवं शैली हाउस को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, जबकि ओरवेल हाउस एवं इलियट हाउस को द्वितीय स्थान प्रदान किया गया।

रोज पब्लिक स्कूल में प्रतिभा का भव्य प्रदर्शन STEM एवं ह्यूमैनिटीज़ शोकेस में छात्रों ने दिखाया कमाल

मैगनेट वर्ल्ड, डिफेन्स सिस्टम, फूड एडल्टरेशन, टेक्नोलॉजी एंड सोसाइटी तथा ओबेसिटी जैसे विषयों पर आधारित मॉडलों की निर्णायक मंडल एवं दर्शकों द्वारा विशेष सराहना की गई। प्रदर्शनी की सफलता में सभी हाउस मास्टर्स, शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समापन अवसर पर विद्यालय की निदेशिका डॉ. अनुपमा झा ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में प्रिंसिपल श्रीमती कनिका पालित सरकार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत कर कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9472867520

RxTv BHARAT पर प्रकाशित सभी समाचार संबंधित संस्थानों/अधिकारियों से प्राप्त जानकारी पर आधारित हैं। समाचार का उद्देश्य केवल सूचना देना है। किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा।

दरभंगा न्यूज, रोज पब्लिक स्कूल लहेरियासराय, STEM शोकेस, ह्यूमैनिटीज़ प्रदर्शनी, स्कूल प्रदर्शनी, छात्र प्रतिभा, शिक्षा समाचार, विज्ञान प्रदर्शनी, दरभंगा शिक्षा

#Darbhanga #RosePublicSchool
#STEMShowcase #HumanitiesShowcase
#SchoolExhibition #StudentInnovation
#EducationNews #BiharEducation
#DarbhangaNews #LatestNews

शेयर करे...
Journalist Rohit, Founder and Editor of RxTv BHARAT
EDITORIAL LEADERSHIP

Journalist Rohit

Founder & Editor

RxTv BHARAT

Journalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.

EXPLORE OUR DIGITAL NEWS NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RxTv BHARAT | केवल सच की बात | Bihar News | Darbhanga News