पागल कुत्ते का आतंक देवराम अमेठी पंचायत में मचा हड़कंप

पागल कुत्ते का आतंक देवराम अमेठी पंचायत में मचा हड़कंप
  • पागल कुत्ते के हमले से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
  • देवराम अमेठी व भसौर गांव में फैली दहशत
  • सभी घायलों का बेनीपुर अस्पताल में इलाज

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा — पंचायत देवराम अमेठी, प्रखंड बेनीपुर, जिला दरभंगा में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पागल कुत्ते ने गांव की गलियों में आतंक मचाना शुरू कर दिया। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिससे पूरे पंचायत क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। लोग बच्चों और बुजुर्गों को घरों में सुरक्षित रखने लगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूत्रों के अनुसार देवराम अमेठी गांव के प्रशांत कुमार ठाकुर, जमुना देवी, कोमल कुमार, शीतल कुमार, देव माया देवी और दिनेश राम को पागल कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। वहीं भसौर गांव के साधु सदा भी इस हमले का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि कुत्ता इधर-उधर दौड़ते हुए जिस किसी को भी दिखा, उसी पर हमला कर रहा था।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अनुमंडल अस्पताल बेनीपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के साथ आवश्यक दवाएं दी गईं। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

इस घटना को लेकर पंचायत और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पागल कुत्ते को जल्द से जल्द पकड़कर इलाके को सुरक्षित किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9472867520
RxTv BHARAT एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। यहां प्रकाशित समाचार विभिन्न सूत्रों से विभिन्न श्रोतों पर आधारित होते हैं। किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए चैनल जिम्मेदार नहीं होगा।

पागल कुत्ता, कुत्ता काटने की घटना, देवराम अमेठी पंचायत, बेनीपुर प्रखंड, दरभंगा जिला, ग्रामीण दहशत
#DogBite #RabidDog #Darbhanga #Benipur #BiharNews #VillageNews #PanchayatNews

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!