RxTv BHARAT | Bihar Trusted News Network
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!🏏 पुलिस–मीडिया मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन
🤝 सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने की पहल
RxTv BHARAT :
आज दिनांक 03 फरवरी 2026 को आपसी समन्वय स्थापित करने तथा सामुदायिक पुलिसिंग को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस टीम एवं मीडिया टीम के बीच एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन घनश्यामपुर थाना अंतर्गत ग्राम पाली में किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं
गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
मैच को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
खेल भावना के साथ आयोजित इस मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।
रोमांचक मुकाबले के बाद पुलिस टीम विजेता रही।
उपस्थित लोगों ने खिलाड़ियों का तालियों से उत्साहवर्धन किया।

आयोजन का उद्देश्य पुलिस, मीडिया और आम नागरिकों के बीच विश्वास, सहयोग और सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देना था।
अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सौहार्द और बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए सहायक सिद्ध होते हैं।
#RxTvBharat #DarbhangaNews #Ghanshyampur
#CommunityPolicing #PoliceMediaCoordination
#CricketMatch #PositivePolicing #BiharNews





