🔴 LATEST NEWS
दरभंगा में 513 लीटर विदेशी शराब बरामद, कीमत छह लाख से अधिकदरभंगा में एसएसपी की अपराध गोष्ठी: लंबित कांडों और नशे के कारोबार पर सख्तीदरभंगा छठ पूजा 2026: खतरनाक घाटों पर गोताखोर और आपदा मित्र तैनातदरभंगा छठ पूजा 2026: घाटों पर सुरक्षा, बैरिकेडिंग और पुलिस तैनातीदरभंगा लूटकांड का खुलासा: 62 किलो चांदी बरामद, पांच गिरफ्तारदरभंगा हत्याकांड: आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल और 40 जिंदा कारतूस बरामददरभंगा में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर जलाई गई जागरूकता की लौ, निकाली गई रैलीदरभंगा में छठ घाटों की सुरक्षा पर डीडीसी सख्त, लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश

बिजली चोरी पर सख्त कदम दरभंगा अंचल में उपभोक्ता टैगिंग शुरू

20251219_071230
  • हर उपभोक्ता को संबंधित ट्रांसफार्मर से किया जा रहा टैग
  • स्मार्ट व नॉन-स्मार्ट सभी उपभोक्ता शामिल
  • बिजली चोरी रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने की पहल

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा – विद्युत ऊर्जा चोरी एवं विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से विद्युत आपूर्ति अंचल, दरभंगा द्वारा उपभोक्ता टैगिंग की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस नई पहल के तहत दरभंगा अंचल के अंतर्गत आने वाले सभी बिजली उपभोक्ताओं को उनके संबंधित ट्रांसफार्मर से टैग किया जा रहा है, ताकि आपूर्ति व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जा सके।

विभागीय जानकारी के अनुसार, सबसे पहले ट्रांसफार्मर पर लगे मीटर से जुड़े सभी स्मार्ट एवं नॉन-स्मार्ट उपभोक्ताओं की पहचान की जा रही है और उन्हें उसी ट्रांसफार्मर के साथ टैग किया जा रहा है। इससे भविष्य में यदि किसी भी उपभोक्ता द्वारा बिजली चोरी की जाती है, तो उसे आसानी से चिन्हित कर त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी।

इस अवसर पर विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति अंचल दरभंगा श्री अजय कुमार अन्य पदाधिकारीगण एवं मेसर्स हाई प्रिंट एजेंसी के परियोजना प्रबंधक की उपस्थिति में प्रक्रिया की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि टैगिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिजली चोरी पर काफी हद तक लगाम लगेगी और ईमानदार उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा, साथ ही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9472867520

RxTv BHARAT पर प्रकाशित खबरें प्रेस विज्ञप्ति व आधिकारिक जानकारी पर आधारित हैं। किसी भी प्रकार की आपत्ति की स्थिति में संबंधित विभाग से संपर्क किया जा सकता है।

बिजली विभाग, दरभंगा अंचल, उपभोक्ता टैगिंग, बिजली चोरी, विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफार्मर टैगिंग
#DarbhangaElectricity #PowerTheft #ConsumerTagging #BiharElectricity #DarbhangaNews

शेयर करे...
Journalist Rohit, Founder and Editor of RxTv BHARAT
EDITORIAL LEADERSHIP

Journalist Rohit

Founder & Editor

RxTv BHARAT

Journalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.

EXPLORE OUR DIGITAL NEWS NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RxTv BHARAT | केवल सच की बात | Bihar News | Darbhanga News