- सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ लंबित मामलों की समीक्षा
- वारंट, इश्तिहार व कुर्की पर त्वरित कार्रवाई के आदेश
- गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान व सघन गश्ती पर जोर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा –
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा दिनांक 18.12.2025 को विश्वविद्यालय थाना में सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ अनुसंधान समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समीक्षा के दौरान थाना के सभी लंबित कांडों की बारीकी से समीक्षा की गई और उनके शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। समीक्षा के क्रम में माननीय न्यायालय से वारंट, इश्तिहार एवं कुर्की की प्रक्रिया त्वरित रूप से पूरी कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु सभी अनुसंधानकर्ताओं को स्पष्ट दिशा निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही थाना निरीक्षण के दौरान जमानतीय पंजी, अजमानतीय पंजी, कांड दैनिकी पंजी, आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, केस डायरी तथा वारंट, इश्तिहार व कुर्की पंजियों का अवलोकन किया गया। अवलोकन के उपरांत सभी पंजियों को अद्यतन रखने, कांड दैनिकी नियमित रूप से संधारित करने तथा प्रत्येक मामले में गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही वारंटियों की गिरफ्तारी, प्रतिवेदित कांडों की सतत समीक्षा, थाना क्षेत्र में सघन गश्ती बढ़ाने और डायल 112 से जुड़े मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।बैठक में शराब माफियाओं के अवैध क्रय-विक्रय पर सख्ती से लगाम लगाने को लेकर भी स्पष्ट दिशा निर्देश दिए गए, ताकि थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।
सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9472867520
9472867520
RxTv BHARAT पर प्रकाशित खबरें उपलब्ध सूचना व आधिकारिक बयानों पर आधारित हैं। किसी भी प्रकार की त्रुटि अथवा आपत्ति की स्थिति में संबंधित पक्ष सम्पर्क कर सकता है।
दरभंगा पुलिस, SSP दरभंगा, विश्वविद्यालय थाना, पुलिस समीक्षा बैठक, लंबित कांड, वारंट गिरफ्तारी, बिहार पुलिस, कानून व्यवस्था
#DarbhangaPolice #SSPDarbhanga #UniversityThana #PoliceReview #BiharPolice #LawAndOrder





