बिहार में BDO के घर-फ्लैट पर निगरानी का छापा

बिहार में BDO के घर-फ्लैट पर निगरानी का छापा

सीतामढ़ी के BDO कृष्णा राम पर निगरानी का शिकंजा, कई ठिकानों पर छापेमारी

79.56 लाख की आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज, पटना-मोतिहारी समेत 4 जगहों पर तलाशी

RxTv BHARAT| पटना | 07 मार्च 2026

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीतामढ़ी जिले के सुरसंड प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) कृष्णा राम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी थाना कांड संख्या 29/26 दिनांक 05 मार्च 2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सह पठित धारा 13(1)(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

जांच एजेंसी के अनुसार कृष्णा राम पर लगभग 79,56,640 रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है, जो उनकी कुल ज्ञात आय से लगभग 59.8 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है।

बिहार में BDO के घर-फ्लैट पर निगरानी का छापा

मामले की जांच के दौरान माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना से प्राप्त सर्च वारंट के आधार पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की चार टीमों ने शनिवार को एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की।

 

तलाशी अभियान के दौरान जिन स्थानों पर छापेमारी की गई उनमें
पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के राजाबाजार स्थित किराये का आवास, सीतामढ़ी जिले के सुरसंड प्रखंड स्थित सरकारी आवास और कार्यालय, पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम टिकैत स्थित पैतृक आवास तथा पटना के लेखा नगर स्थित साई श्याम स्मृति सिटी अपार्टमेंट का फ्लैट शामिल है।

बिहार में BDO के घर-फ्लैट पर निगरानी का छापा

निगरानी विभाग के अनुसार फिलहाल तलाशी के दौरान अभी तक कोई विशेष बरामदगी नहीं हुई है, हालांकि जांच और तलाशी की कार्रवाई अभी जारी है।

अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Vigilance Raid on Sitamarhi BDO Krishna Ram Over ₹79 Lakh Disproportionate Assets Case

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!