बेरोजबारी भत्ता पाने के लिए युवाओं की लंबी कतार, भाजपा ने ममता पर लगाया नौकरी खत्म करने का आरोप

बेरोजबारी भत्ता पाने के लिए युवाओं की लंबी कतार, भाजपा ने ममता पर लगाया नौकरी खत्म करने का आरोप

Unemployment Allowance: कोलकाता: बंगाल सरकार की ओर से लोक कल्याणकारी योजनाओं के लिए आवेदन जमा करने का काम शुरू हो गया हैं. लक्ष्मी भंडार सहित युवा भागीदार परियोजना के लिए लोग आवेदन कर रहे हैं. जिला प्रशासन ने इसके लिए विभिन्न जगहों पर शिविर का आयोजन किया है. रविवार सुबह से ही शिविर में बेरोजगार युवाओं की लंबी कतार देखी गई. इनमें से कुछ ने एमए, कुछ ने बीए-बीएससी की डिग्री हासिल कर चुके हैं. विपक्ष ने इस बेरोजगारी भत्ते की आलोचना की है. वहीं महिला एवं बाल कल्याण मंत्री शशि पांजा ने कहा है कि ममता बनर्जी ने युवाओं का दर्द बांटा है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ममता में समझा युवओं का नब्ज

शशि पांजा का स्पष्ट दावा है कि मुख्यमंत्री ने बेरोजगार युवाओं की नब्ज को समझ लिया है. शशि पांजा ने कहा, “यह अच्छा लग रहा है, लेकिन हमारी उनके प्रति जिम्मेदारी भी है. लोग आने लगे हैं. वे फॉर्म भरेंगे, इस परियोजना के बारे में जानेंगे. इससे पता चलता है कि ममता बनर्जी ने जो सोचा है, वह वास्तव में युवाओं की नब्ज़ को छू गया है. इसलिए हम चाहते हैं कि यह परियोजना जल्द से जल्द शुरू हो. दूसरी ओर, वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा- जिन युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है, उन्हें प्रोत्साहन देने के लिए पांच साल का ऋण दिया जा रहा है. इसमें उनकी क्या समस्या है?

भाजपा ने की योजना की आलोचना

भाजपा पर हमला करते हुए चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा-पहले वे लक्ष्मी भंडार की बात करते थे. अब भाजपा कहती है कि सत्ता में आने पर वह तीन हजार रुपये देगी. क्या इससे कोई बदलाव आएगा?. ममता सरकार की इस पहल पर विपक्ष के नेता शुवेंदु अधिकारी ने कहा- इस सरकार ने न केवल टाटा को बाहर निकाला है, बल्कि सरकारी नौकरियों के औद्योगीकरण के माध्यम से निजी नौकरियों का भी खात्मा किया है. यह बात सभी जानते हैं. ममता बनर्जी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जिस तरह उन्होंने 2013 में युवश्री की नौकरी छीनी थी, अगर वह दोबारा चुनाव जीतती हैं, तो उनकी भी नौकरी छीन लेंगी.

Also Read: वंदे भारत स्लीपर में यात्रियों को मिलने लगा मांसाहार, सामने आयी मेनू की पूरी लिस्ट

The post बेरोजबारी भत्ता पाने के लिए युवाओं की लंबी कतार, भाजपा ने ममता पर लगाया नौकरी खत्म करने का आरोप appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!