मकर संक्रांति महोत्सव 2026 को लेकर तैयारियां तेज

मकर संक्रांति महोत्सव 2026 को लेकर तैयारियां तेज

मकर संक्रांति महोत्सव 2026 को लेकर तैयारियां तेज

तीन दिवसीय आर्ट वर्कशॉप, युवाओं को मिलेगा हुनर निखारने का मौका

  • 13 से 15 जनवरी तक फाइन आर्ट व लिप्पन आर्ट वर्कशॉप
  • 15–25 वर्ष आयु के 60 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण
  • 14 जनवरी को पोलो मैदान में सामूहिक पतंग उत्सव

RxTv BHARAT —

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मकर संक्रांति महोत्सव 2026 के भव्य आयोजन को लेकर जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव को सांस्कृतिक, रचनात्मक और जनसहभागिता से भरपूर बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि मकर संक्रांति महोत्सव के अवसर पर 13 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक प्रेक्षागृह दरभंगा में तीन दिवसीय फाइन आर्ट वर्कशॉप तथा लिप्पन आर्ट वर्कशॉप (Lippan Art Workshop) का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यशालाओं के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को कला के क्षेत्र में प्रशिक्षण एवं मंच प्रदान किया जाएगा।

उक्त वर्कशॉप में 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग के कुल 30-30 बच्चों को प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर दिया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपना आवेदन दिनांक 10 जनवरी 2026 को अपराह्न 4:00 बजे तक जिला कला एवं सांस्कृतिक कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा कराएं।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, दरभंगा को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि वे अपने स्तर से विद्यालयों, कॉलेजों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में संबंधित कार्यशालाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

वहीं मकर संक्रांति महोत्सव के मुख्य आकर्षण के रूप में 14 जनवरी 2026 को अपराह्न 12:30 बजे पोलो मैदान, लहेरियासराय में पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों द्वारा सामूहिक रूप से पतंग उड़ाने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिससे पर्व का उल्लास और आपसी सौहार्द और अधिक मजबूत होगा।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें : 9472867520

दरभंगा, मकर संक्रांति महोत्सव 2026, फाइन आर्ट वर्कशॉप, लिप्पन आर्ट, पोलो मैदान लहेरियासराय, जिला प्रशासन दरभंगा, कला एवं संस्कृति
#Darbhanga #MakarSankranti2026 #ArtWorkshop #LippanArt #FineArt #CulturalFestival #BiharNews #RxTvBharat

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!