मब्बी थाना का वार्षिक निरीक्षण नगर पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त निर्देश

मब्बी थाना का वार्षिक निरीक्षण नगर पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त निर्देश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

  •  थाना अभिलेख, मालखाना, हाजत व ओडी जांच का निरीक्षण 
  •  लंबित कांड, वारंटी गिरफ्तारी और फरार  अभियुक्तों पर फोकस 
  •  शराब–मादक पदार्थ तस्करी पर पूर्ण रोक के  निर्देश 

RxTv BHARAT : नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा आज दिनांक 17 जनवरी 2026 को मब्बी थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मब्बी थाना का वार्षिक निरीक्षण नगर पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त निर्देश

इस क्रम में थाना में संधारित विभिन्न पंजियों—आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, मासिक कार्य विवरणी, मालखाना, ओडी जांच, हाजत सुरक्षा, चार्जशीट एवं स्टेशन डायरी समेत अन्य अभिलेखों की गहन जांच की गई।

नगर पुलिस अधीक्षक ने हत्या, लूट, डकैती जैसी संगीन आपराधिक घटनाओं एवं लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कांडों में फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, नियमित वाहन चेकिंग, रात्रि गश्ती तथा बैंक व एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का निर्देश दिया।इसके साथ ही थानाध्यक्ष को पुराने लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी तथा आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

मब्बी थाना का वार्षिक निरीक्षण नगर पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त निर्देश

अनुसंधानकर्ताओं को नए आपराधिक कानून के अनुरूप वैज्ञानिक एवं फॉरेंसिक तरीके से साक्ष्य संकलन कर निष्पक्ष अनुसंधान सुनिश्चित करने को कहा गया। नगर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर किसी भी सूरत में सख्ती के साथ पूर्ण रोक लगाई जाएगी।


Darbhanga Police, City SP Darbhanga, Mabbi Thana Inspection, Annual Inspection, Crime Control, Bihar Police

#DarbhangaPolice #CitySPDarbhanga #MabbiThana #PoliceInspection #CrimeControl #BiharNews #LawAndOrder

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!