महाराणा प्रताप स्मृति समारोह का भव्य आयोजन  19 जनवरी को दरभंगा में ऐतिहासिक कार्यक्रम  हल्दीघाटी युद्ध की गाथा गान के रूप में होगी प्रस्तुति

महाराणा प्रताप स्मृति समारोह का भव्य आयोजन  19 जनवरी को दरभंगा में ऐतिहासिक कार्यक्रम  हल्दीघाटी युद्ध की गाथा गान के रूप में होगी प्रस्तुति

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

  •   अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, दरभंगा द्वारा आयोजन 
  •   क्षत्राणी द्वारा हल्दीघाटी युद्ध की प्रस्तुति गान के माध्यम से  
  •   बिहार भर से मंत्री, विधायक, सांसद व हजारों क्षत्रियों की सहभागिता संभव  

RxTv BHARAT : वीर शिरोमणि महान योद्धा महाराणा प्रताप जी की 429वीं पुण्यतिथि के अवसर पर दरभंगा में भव्य “महाराणा प्रताप स्मृति समारोह” का आयोजन 19 जनवरी 2026 को किया जाएगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज दरभंगा के सात फेरे विवाह भवन में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से प्रेस संवाद आयोजित किया गया।

महाराणा प्रताप स्मृति समारोह का भव्य आयोजन  19 जनवरी को दरभंगा में ऐतिहासिक कार्यक्रम  हल्दीघाटी युद्ध की गाथा गान के रूप में होगी प्रस्तुति

प्रेस वार्ता में बताया गया कि महाराणा प्रताप केवल एक योद्धा नहीं, बल्कि स्वाभिमान, स्वतंत्रता और राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक थे। समारोह में विचार गोष्ठी, श्रद्धांजलि सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उनके संघर्ष और आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। कार्यक्रम की खास बात यह होगी कि हल्दीघाटी युद्ध की गाथा क्षत्रिय छात्रा द्वारा गान के रूप में प्रस्तुत की जाएगी, जो युवाओं में राष्ट्रप्रेम और आत्मसम्मान की भावना को और मजबूत करेगी।

महाराणा प्रताप स्मृति समारोह का भव्य आयोजन  19 जनवरी को दरभंगा में ऐतिहासिक कार्यक्रम  हल्दीघाटी युद्ध की गाथा गान के रूप में होगी प्रस्तुति

आयोजकों के अनुसार यह समारोह क्षत्रिय समाज ही नहीं, बल्कि सभी समाजों की एकता का संदेश देगा और आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा।

प्रेस संवाद में जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह (पिंकू), प्रदेश महामंत्री ब्रजेश सिंह राठौर, डॉ मृत्युंजय सिंह बबलू, रीता सिंह, सागर सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के प्रमुख पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Maharana Pratap Jayanti, Darbhanga News, Kshatriya Mahasabha, Haldighati Yudh, Bihar News, Social Unity

#MaharanaPratap #DarbhangaNews #KshatriyaMahasabha #Haldighati
#BiharNews #CulturalProgram #SocialUnity

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!