माँ श्यामा महोत्सव 2026 को भव्य बनाने की तैयारी

माँ श्यामा महोत्सव 2026 को भव्य बनाने की तैयारी

माँ श्यामा महोत्सव 2026 को भव्य बनाने की तैयारी

विद्वत गोष्ठी, कवि गोष्ठी और डॉक्यूमेंट्री निर्माण का निर्णय

  • जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक
  • राष्ट्रीय स्तर के विद्वान और कवियों को आमंत्रित करने पर सहमति
  • आलेख व कविताओं को पुस्तक रूप में प्रकाशित करने का प्रस्ताव

RxTv BHARAT —

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

माँ श्यामा महोत्सव 2026 के भव्य एवं सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव के सांस्कृतिक, बौद्धिक एवं साहित्यिक आयामों को और अधिक प्रभावी और समृद्ध बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

माँ श्यामा महोत्सव 2026 को भव्य बनाने की तैयारी

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि माँ श्यामा महोत्सव के अवसर पर विद्वत गोष्ठी एवं कवि गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही महोत्सव की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्ता को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण भी कराया जाएगा।

आयोजन समिति के सदस्य श्री उज्ज्वल कुमार ने सुझाव दिया कि देश के प्रतिष्ठित विद्वानों एवं कवियों को आमंत्रित कर विद्वत गोष्ठी एवं कवि गोष्ठी आयोजित की जाए, ताकि माँ श्यामा महोत्सव की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त रूप से स्थापित हो सके।

माँ श्यामा महोत्सव 2026 को भव्य बनाने की तैयारी

माँ श्यामा मंदिर न्यास समिति के सदस्य डॉ. संतोष कुमार पासवान ने विद्वानों द्वारा प्रस्तुत आलेखों एवं कवियों की रचनाओं को पुस्तकाकार रूप में प्रकाशित करने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव पर जिलाधिकारी सहित बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से सहमति प्रदान की।

बैठक में विद्वत गोष्ठी के संयोजक के रूप में डॉ. मित्रनाथ झा तथा कवि गोष्ठी के संयोजक के रूप में डॉ. अमलेंदु शेखर पाठक को नामित किए जाने पर भी सहमति बनी।

जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों को आपसी बेहतर समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियाँ पूर्ण करने का निर्देश दिया।

बैठक में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री सलीम अख्तर, नजारत उप समाहर्ता श्री पवन कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री चंदन कुमार सहित आयोजन समिति एवं माँ श्यामा मंदिर न्यास समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9472867520

Darbhanga News, Maa Shyama Mahotsav 2026, Shyama Temple Darbhanga, Cultural Event Darbhanga, Mithila Culture

#Darbhanga #MaaShyamaMahotsav #ShyamaTemple #MithilaCulture #BiharNews #CulturalEvent

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!