मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा की विस्तृत समीक्षा

मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा की विस्तृत समीक्षा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

  • नवम्बर-2025 के लंबित, प्रतिवेदित एवं निष्पादित कांडों की समीक्षा
  • अपराध नियंत्रण, गश्ती और विधि-व्यवस्था पर कड़े निर्देश
  • थानों में फरियादियों से शालीन व्यवहार एवं त्वरित कार्रवाई का आदेश

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा – वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा की अध्यक्षता में आज पुलिस कार्यालय में नवम्बर 2025 की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (साइबर, यातायात, मुख्यालय, रक्षित), सभी अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं विभिन्न शाखाओं के प्रभारी शामिल हुए।

मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा की विस्तृत समीक्षा

बैठक में थानावार पूर्व से लंबित कांड, नवम्बर माह में प्रतिवेदित कांड तथा निष्पादित मामलों की गहन समीक्षा की गई, जिसमें हत्या, डकैती, लूट, दहेज हत्या जैसे गंभीर मामलों की प्रगति पर विशेष चर्चा हुई। बैठक का मुख्य फोकस अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण और फील्ड लेवल की कार्रवाई को तेज करने पर रहा।

मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा की विस्तृत समीक्षा

गोष्ठी के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को सक्रिय अपराधकर्मियों के नाम, पते और आपराधिक विवरण को गुंडा पंजी में अद्यतन करने का निर्देश दिया। ई-साक्ष्य ऐप पर महत्वपूर्ण मामलों के वीडियो समय पर अपलोड करने, शराबबंदी के उल्लंघन एवं शराब तस्करों पर कठोर कार्रवाई करने के साथ-साथ चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु सघन अभियान चलाने का आदेश दिया गया।

फरियादियों से शालीनता से व्यवहार करने, उनकी समस्याएं सुनने तथा त्वरित जांचोपरांत विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। न्यायालय से प्राप्त परिवाद पत्र पर शीघ्र प्राथमिकी दर्ज करने, डायल-112 शिकायतों के समयबद्ध निपटारे तथा प्रत्येक दिन सुबह प्रतिनियुक्त पदाधिकारी के साथ मीटिंग कर टास्किंग करने का आदेश भी दिया गया।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें : 9472867520

दरभंगा पुलिस, मासिक समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण

#Darbhanga #PoliceMeeting #CrimeControl #RxtvBharat

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!