राजस्व संग्रहण को लेकर सख्त हुए आयुक्त

राजस्व संग्रहण को लेकर सख्त हुए आयुक्त
राजस्व संग्रहण को लेकर सख्त हुए आयुक्त
दरभंगा प्रमण्डल में विभागवार समीक्षा, नीलाम पत्र व खनन पर विशेष जोर
  • राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए स्पष्ट निर्देश
  • नीलाम पत्र मामलों के त्वरित निष्पादन पर फोकस
  • अवैध मिट्टी उठाव पर सख्त कार्रवाई के संकेत
RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा

आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल श्री हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में दरभंगा प्रमण्डल सभागार में राजस्व संग्रहण को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिवहन विभाग, मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, खनन विभाग, वाणिज्य कर विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तथा निबंधन विभाग द्वारा किए जा रहे राजस्व संग्रहण कार्यों की विभागवार गहन समीक्षा की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजस्व संग्रहण को लेकर सख्त हुए आयुक्त

समीक्षा के दौरान आयुक्त महोदय ने नीलाम पत्र से संबंधित लंबित मामलों को गंभीरता से लेते हुए दरभंगा प्रमण्डल अंतर्गत तीनों जिलों के जिला नीलाम पत्र पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे सभी मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नीलाम पत्र मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति हेतु प्रस्ताव समर्पित करने का भी निर्देश दिया।

आयुक्त महोदय ने यह भी स्पष्ट किया कि नीलाम पत्र न्यायालय का संचालन पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक नियमित रूप से किया जाए, ताकि लंबित मामलों का त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन हो सके।

राजस्व संग्रहण को लेकर सख्त हुए आयुक्त

खनन विभाग की समीक्षा के क्रम में आयुक्त महोदय ने सख्त शब्दों में निर्देश दिया कि बिना अनुमति मिट्टी का उठाव किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जितनी मात्रा की अनुमति दी गई है, केवल उतनी ही मात्रा में मिट्टी का उठाव सुनिश्चित किया जाए तथा इसकी सख्त निगरानी जिला खनन पदाधिकारी द्वारा की जाए। साथ ही ईंट-भट्ठों से संबंधित रॉयल्टी की वसूली एवं प्रदूषण जांच नियमित रूप से कराने का निर्देश भी दिया गया।

वाणिज्य कर विभाग को निर्देशित किया गया कि राजस्व संग्रहण में वृद्धि के उद्देश्य से जिला स्तर पर प्रत्येक माह विशेष जांच अभियान चलाया जाए। वहीं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा के दौरान अपर समाहर्ता, राजस्व को जमाबंदी एवं परिमार्जन से संबंधित लंबित आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

राजस्व संग्रहण को लेकर सख्त हुए आयुक्त

आयुक्त महोदय ने सभी संबंधित विभागों को आपसी बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में आयुक्त के सचिव-सह-उप निदेशक (खाद्य) श्री सुशील कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी श्री आकाश ऐश्वर्य, संयुक्त आयुक्त-सह-सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार श्री मनोज कुमार सहित दरभंगा प्रमण्डल के तीनों जिलों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9472867520
दरभंगा प्रमण्डल, राजस्व संग्रहण, आयुक्त दरभंगा, नीलाम पत्र मामले, खनन विभाग, वाणिज्य कर, भूमि सुधार, बिहार प्रशासन
#Darbhanga #RevenueCollection #CommissionerMeeting #BiharAdministration #MiningRules #AuctionCases #RxTvBharat
शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!