लहेरियासराय थाना में एसपी सिटी की सख्त समीक्षा
लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और गिरफ्तारी पर दिया जोर
- वारंट–कुर्की लेकर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश
- गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और कांड निष्पादन पर सख्ती
- गश्ती, डायल-112 और विधि-व्यवस्था मजबूत करने पर फोकस
RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा — नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा दिनांक 30 दिसंबर 2025 को लहेरियासराय थाना में सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के सभी लंबित कांडों की बारीकी से समीक्षा की गई। इस दौरान लहेरियासराय थानाध्यक्ष सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!समीक्षा के क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए माननीय न्यायालय से वारंट और कुर्की प्राप्त कर वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसपी सिटी ने सभी अनुसंधानकर्ताओं को कांडों के गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही सभी को कांड दैनिकी नियमित रूप से अद्यतन रखने और माह के भीतर निष्पादित होने वाले मामलों को चिन्हित कर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में थाना के प्रतिवेदित कांडों की भी समीक्षा की गई। नगर पुलिस अधीक्षक ने सभी पंजी एवं अभिलेखों को अद्यतन रखने, कांड दैनिकी समय पर भरने तथा थाना क्षेत्र में सघन गश्ती बढ़ाने के निर्देश दिए।
विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही डायल-112 को लगातार भ्रमणशील रखने और त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि आम जनता में सुरक्षा का भरोसा बना रहे।
नगर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराध नियंत्रण, त्वरित न्याय और जनविश्वास बहाली के लिए पुलिस को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।
दरभंगा पुलिस, लहेरियासराय थाना, एसपी सिटी दरभंगा, लंबित कांड, अपराध नियंत्रण, पुलिस समीक्षा बैठक
#DarbhangaPolice #LaheriasaraiThana #SPCity #LawAndOrder #CrimeControl #BiharPolice #ViralNews





