🌾 ‘लोकल से ग्लोबल’ बन रहा बिहार का सुपरफूड मखाना
🇮🇳 भारत पर्व 2026 में बिहार की झांकी में मखाना का जलवा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पटना, 23 जनवरी :- गणतंत्र दिवस समारोह में रक्षा मंत्रालय के स्तर से आयोजित भारत पर्व 2026 के अंतर्गत राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की चयनित झांकियों में बिहार से मखाना का चयन हुआ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इस अवसर पर प्रसन्नता जताई।

💬 उन्होंने कहा कि मिथिलांचल के पारंपरिक पोखरों से निकलकर मखाना आज दुनिया की थाली तक पहुँच चुका है, जो आत्मनिर्भर बिहार की सशक्त पहचान है।
🎨 झांकी का थीम: ‘मखाना: लोकल से ग्लोबल तक’।

इसमें बिहार की सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक सामर्थ्य और महिला सहभागिता को प्रभावशाली रूप से प्रदर्शित किया गया है।
🌍 संजय सरावगी ने बताया कि जीआई टैग से मिली वैश्विक पहचान, किसानों के अथक परिश्रम और महिला सहभागिता ने मखाना को एक अंतरराष्ट्रीय सुपरफूड के रूप में स्थापित किया है।
✨ झांकी यह संदेश देती है कि परंपरा, मेहनत और इनोवेशन से स्थानीय उत्पाद को ग्लोबल पहचान दी जा सकती है।

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना के साथ स्थानीय उत्पादों को नवाचार के जरिए विश्व स्तर पर पहचान दिलाई जा सकती है।





