पूजा से पहले एक्शन मोड दरभंगा में RAF और पुलिस का फ्लैग मार्च

पूजा से पहले एक्शन मोड दरभंगा में RAF और पुलिस का फ्लैग मार्च

सरस्वती पूजा को लेकर दरभंगा में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

RAF 114 बटालियन और पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों में बढ़ी निगरानी

RxTv BHARAT –– सरस्वती पूजा के अवसर पर शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर दरभंगा जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में शुक्रवार को दरभंगा शहर में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) 114 बटालियन एवं कोतवाली थाना और नगर थाना पुलिस के संयुक्त नेतृत्व में व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च निकाला गया।

पूजा से पहले एक्शन मोड दरभंगा में RAF और पुलिस का फ्लैग मार्च

इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व RAF 114 बटालियन के कमांडर चीता राघवेंद्र कुमार ने किया।
फ्लैग मार्च में कोतवाली थाना के एसएओ नितीश कुमार, RAF इंस्पेक्टर प्रेमचंद प्रसाद, एएसआई सरोज सुमन सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी, जवान और RAF के सुरक्षाकर्मी शामिल रहे।

फ्लैग मार्च की शुरुआत कोतवाली थाना परिसर से हुई, जो शहर के प्रमुख और संवेदनशील इलाकों से होते हुए खानका चौक, सकमाप चौक, मिर्जापुर, आयकर चौक, भोगेंद्र चौक, हसन चौक, भगत सिंह चौक, दरभंगा टावर चौक और मशरफ बाजार होते हुए नगर थाना पहुंचकर संपन्न हुई।

फ्लैग मार्च के दौरान सुरक्षा बलों ने आम नागरिकों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरस्वती पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग, झगड़ा या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पूजा से पहले एक्शन मोड दरभंगा में RAF और पुलिस का फ्लैग मार्च

प्रशासन की ओर से शहर के विभिन्न पूजा पंडालों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है।
जिला प्रशासन का स्पष्ट उद्देश्य है कि सरस्वती पूजा श्रद्धा, अनुशासन और पूर्ण शांति के साथ संपन्न हो


सरस्वती पूजा, सरस्वती पूजा 2026, दरभंगा न्यूज़, Darbhanga News, दरभंगा पुलिस,
RAF फ्लैग मार्च, लॉ एंड ऑर्डर, मिथिला न्यूज़, Bihar News
#SaraswatiPuja #SaraswatiPuja2026 #Darbhanga #DarbhangaNews #DarbhangaPolice
#RAF #FlagMarch #LawAndOrder #Mithila #BiharNews #FestivalSecurity #LatestNews

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!