वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026: 63 केंद्रों पर होगी परीक्षा, DM-SSP का संयुक्त आदेश जारी

वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026: 63 केंद्रों पर होगी परीक्षा, DM-SSP का संयुक्त आदेश जारी
📺 RxTv BHARAT NEWS

वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026: 63 केंद्रों पर होगी परीक्षा, DM-SSP का संयुक्त आदेश जारी

RxTv BHARAT | दरभंगा | 16 फरवरी 2026 | Education Update

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त आदेश जारी — परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित होगी।

दरभंगा जिला प्रशासन द्वारा वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा-2026 के स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त संचालन हेतु व्यापक तैयारी की गई है। परीक्षा 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24 एवं 25 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा समय:

  • प्रथम पाली: 09:30 पूर्वाह्न – 12:15/12:45 अपराह्न
  • द्वितीय पाली: 02:00 अपराह्न – 04:45/05:15 अपराह्न
कुल परीक्षा केंद्र:

  • जिला मुख्यालय – 49
  • बेनीपुर – 05
  • बिरौल – 09
  • कुल – 63 केंद्र
सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था:

  • प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बल तैनात
  • चार स्तरीय दंडाधिकारी व्यवस्था
  • 08:00 बजे पूर्वाह्न तक सभी पदाधिकारी केंद्र पर उपस्थित
  • मुख्य द्वार पर सघन जांच एवं पहचान पत्र सत्यापन
परीक्षार्थियों के लिए नियम:

  • परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रवेश अनिवार्य
  • विलंब से आने वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा
  • जूता-मोजा प्रतिबंधित, केवल चप्पल की अनुमति
  • मोबाइल, ब्लूटूथ, किताब, पर्ची, व्हाइटनर आदि प्रतिबंधित
  • केवल वैध प्रवेश पत्र एवं फोटो पहचान पत्र अनिवार्य
प्रवेश समय:

  • प्रथम पाली – 09:00 बजे तक
  • द्वितीय पाली – 01:30 बजे तक

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाएं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हो सके।


सूचना , मदद ,विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 

9472867520

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!